Categories: दिल्ली

New Delhi News: रेल मंत्री वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का काम तेजी से पूरा करने का आग्रह किया, मेट्रो कनेक्टिविटी से एकीकृत सुविधाएं शामिल होंगी

New Delhi-नई दिल्ली स्टेशन पर बन रहे होल्डिंग एरिया का निरीक्षण शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया, यात्रियों के सुचारू प्रबंधन के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर के अजमेरी गेट की ओर एक स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है

Published by

नई दिल्ली से मनोहर केसरी की रिपोर्ट: नई दिल्ली स्टेशन पर बन रहे होल्डिंग एरिया का निरीक्षण शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। इसका मकसद त्यौहारों के मौके पर प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा होने वाली भीड़ को कंट्रोल करना है। इसके निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन  को होल्डिंग एरिया का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया।

स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है

त्योहारों के दौरान, जब यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, यात्रियों के सुचारू प्रबंधन के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर के अजमेरी गेट की ओर एक स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। होल्डिंग एरिया को 3 कार्यात्मक क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। ये हैं 3 एरियाज :-

  1. प्री-टिकटिंग एरिया जो 1950 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का होगा।इस जगह पर व्यस्त समय में तकरीबन 2700 यात्री बैठ सकते हैं।
  2. टिकटिंग एरिया जिसका आकर 2288 वर्ग मीटर है । इसमें यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए करीब 3100 यात्री बैठ सकते हैं।
  3. पोस्ट टिकटिंग एरिया जो 1570 वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें करीब 1350 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, जिससे कतार में लगने, सुरक्षा जाँच और सामान की स्कैनिंग के लिए पर्याप्त जगह होगीदिए गए है

TRP Chart: ‘Anupamaa’ फिर नंबर 1 पर, टीवी के ये शोज भी बने दर्शकों की पहली पसंद

Related Post

त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी

इस होल्डिंग में रेल मुसाफिरों के लिए 22 टिकट काउंटर्स, 2 शौचालय ब्लॉक्स,जन संबोधन प्रणाली,सूचना के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड, AI आधारित निगरानी कैमरे, सामान स्कैनर ,यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए साइनेज और मेट्रो कनेक्टिविटी से एकीकृत सुविधाएं शामिल होंगी। हालांकि, इस होल्डिंग एरिया को बनाने में नॉर्दर्न रेलवे को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बन रहे 7,000 से ज्यादा यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया, फेस्टिव सीजन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया को जल्द बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के कई रेलवे स्टेशनों पर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है, जैसे- सहरसा, कानपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, उड़ना, नई दिल्ली और दूसरे स्टेशनों पर भी त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जाती है। दरअसल, इसी साल फरवरी महीने में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद रेल मंत्री वैष्णव ने राइट्स को अगल अलग 60 रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरियाज बनाने के निर्देश दिए थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 10 से ज्यादा घायल हुए थे।

J&K floods: सेना ने बचाई 1,000 लोगों की जानें, रिकॉर्ड समय में बनाया बेली ब्रिज

Published by

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026