Categories: दिल्ली

बचके रहें दिल्लीवाले! ITO से लेकर Mayur Vihar तक सड़कें जलमग्न, जानिए कहां तक पहुंचा पानी

Delhi Rain: दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण नदियां उफान पर हैं। वहीँ अब दिल्ली में बाढ़ का कहर भी दिखना शुरु हो गया है। दरअसल, दिल्ली में यमुना का पानी रातों-रात आईटीओ तक पहुँच गया।

Published by Heena Khan

Delhi Flood Alert: दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण नदियां उफान पर हैं। वहीँ अब दिल्ली में बाढ़ का कहर भी दिखना शुरु हो गया है। दरअसल, दिल्ली में यमुना का पानी रातों-रात आईटीओ तक पहुँच गया। वहीँ आपको बता दें, लगातार हो रही बारिश अब दिल्ली की आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है, हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और बहादुरगढ़ में मंगेशपुर नाले का तटबंध टूटने से यमुना उफान पर है। वहीँ बुधवार रात 8 बजे नदी का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुँच गया। दिल्ली में यह तीसरी बार है जब यमुना का पानी इतनी ऊँचाई तक पहुँचा है। 

इन जगहों तक पहुंचा पानी

वहीँ आपको बता दें, निचले इलाकों से आठ हज़ार लोगों को निकाला गया है। साल 2023 की तरह यमुना का पानी नालों में बहने की आशंका को देखते हुए 12 नालों को भी बंद कर दिया गया है। वहीँ, रिंग रोड पर अब यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। मंजनू का टीला से सलेमगढ़ बाईपास तक आवाजाही अब  रोक दी गई है। आईटीओ, कश्मीरी गेट, मंजनू का टीला, यमुना बाज़ार, यमुना पुश्ता, मयूर विहार, बुराड़ी, बदरपुर में पानी भर गया है। सदर बाज़ार समेत सभी  बाज़ार भी बाढ़ की चपेट में हैं।  इतना ही नहीं बल्कि कई जगह तो ऐसी हैं जहाँ राहत शिविरों तक पानी पहुँच जाता है। 

GST council meeting 2025: इन उत्पादों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, यहाँ देखिए कौन-कौन से फूड आइटम हुए सस्ते!

Related Post

गाजियाबाद से लेकर फरीदाबाद तक आफत

वहीँ पानी का जल स्तर बढ़ने से गाजियाबाद के लोनी इलाके के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिसकी वजह से लगभग 40 परिवारों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया। एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई है। आठ गाँवों की 142 हेक्टेयर ज़मीन जलमग्न हो गई है। फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ने से दस कॉलोनियों में पानी भर गया है। इसके चलते 20 हज़ार लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा। 

 GST Council meeting 2025: कुल 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब नहीं लगेगा कोई टैक्स, किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी!

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026