Home > दिल्ली > Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! 5 अप्रैल की लोक अदालत में मिलेगा समाधान

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! 5 अप्रैल की लोक अदालत में मिलेगा समाधान

Delhi Police News: दिल्ली के 7 बड़े कोर्ट परिसरों पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: March 29, 2026 7:57:35 PM IST



Delhi Police News: राजधानी दिल्ली के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से रविवार, 5 अप्रैल 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का मकसद लंबित यातायात चालान और नोटिस का तुरंत निपटारा करना है. ताकि लोगों को कोर्ट के चक्कर न लगाने पड़ें और वह आसानी से अपने मामलों का समाधान कर सकें. 

विशेष लोक अदालत

बता दें कि, यह विशेष लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी. इसमें वह सभी मामले भी शामिल होंगे, जो 31 दिसंबर 2025 तक वर्चुअल कोर्ट में दर्ज किए जा चुके हैं. ऐसे मामलों को सरल प्रक्रिया के जरिए सुलझाने का अवसर दिया जाएगा. 

किन कोर्ट परिसरों में होगा आयोजन? 

राजधानी के सात बड़े कोर्ट परिसरों पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू में लोक अदालत आयोजित की जाएगी. लोगों को अपने नजदीकी स्थान पर इन मामलों को सुलझाने की सुविधा मिल सकेगी.

ऑनलाइन डाउनलोड करें चालान 

लोगों को सलाह दी गई है कि वह अपने चालान या नोटिस का प्रिंटआउट जरूर डाउनलोड कर लें. इसके लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर आप जा सकते हैं. कोर्ट परिसर में प्रिंट निकालने की सुविधा नहीं होगी. इसलिए पहले से ही तैयारी करना बेहद जरूरी है. 

Delhi Metro Rules: दिल्ली मेट्रों में गंदगी फैलाना होगा भारी नुकसान, 100-200 नहीं हजारों का लगेगा जुर्माना

पोर्टल से आसान एक्सेस

ट्रैफिक पुलिस ने QR कोड और ऑनलाइन पोर्टल से भी चालान डाउनलोड और अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा भी दी है. यह लिंक 30 मार्च को सुबह 10 बज से सक्रिय होगा. प्रतिदिन सीमित संख्या में चालान डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसलिए समय रहने यह प्रक्रिया पूरी करनी बेहद जरूरी है. 

Silver Price Today 29 March: फिर बढ़ गए चांदी के भाव, जानें आज कितने में मिल रही, चेक करें अपने शहर का हाल

Advertisement