Categories: दिल्ली

Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट से दिल्ली दहली, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान आया सामने

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में एक कार में हुए उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. इस विस्फोट के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में हुए भीषण विस्फोट के बाद, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, दिल्लीवासियों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया.

Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर, क्या कल बंद रहेंगे दिल्ली एनसीआर में स्कूल? यहां जाने जवाब

सीएम रेखा की दिल्लीवासियों से अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “लाल किले के पास कार विस्फोट की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. मैं इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों.”

उन्होंने आगे कहा, “प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें पूरे मामले की गहन जाँच के लिए मिलकर काम कर रही हैं.”

Related Post

“मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूँ कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें. कृपया केवल पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.”

दिल्ली में रेड अलर्ट, सुरक्षा कड़ी की गई

उच्च तीव्रता वाले विस्फोट में आस-पास के वाहन आग की चपेट में आ गए. शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु सहित कई अन्य शहरों और उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

चांदनी चौक मार्केट कल बंद

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के चलते चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन ने कल यानी मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को चांदनी चौक बाजार को बंद रखने का फैसला किया है.

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हड़कंप! भारत-नेपाल बॉर्डर सील, पटना समेत कई शहरों में सख्त चेकिंग

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026