Categories: दिल्ली

Delhi Pollution: राजधानी की हवा की चिंता करने वाला कोई नहीं? बिहार चुनाव में व्यस्त हैं दिल्ली की CM

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और AQI खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है. आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेना मुश्किल हो रहा है. वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस संकट के दौर में दिल्ली में नहीं, बल्कि बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. क्या राजधानी की हवा की चिंता करने वाला कोई है?

Published by Shivani Singh

दिल्ली की हवा इन दिनों ऐसी हो गई है कि सांस लेना भी जैसे शरीर में ज़हर उतारने जैसा हो गया है. बाहर निकलो तो आंखें जलती हैं, गला बैठ जाता है और चेहरे पर धुंध की जगह धुआं और बेचैनी लिपटी मिलती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक एक ही दिन में 100 से ज़्यादा उछल जाता है. लेकिन दूसरी ओर, दिल्ली की कमान संभालने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वक्त दिल्ली में नहीं, बल्कि बिहार के चुनावी मैदान में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रही हैं.  सवाल यह है कि जब राजधानी की हवा ज़हर बन चुकी है, तो उसकी चिंता कौन करेगा? यही वो कड़वा सच है जिसे दिल्लीवाले हर सांस के साथ महसूस कर रहे हैं लेकिन शायद सत्ता के गलियारों में यह दर्द इतनी दूर से सुनाई नहीं देता.

दिल्ली की AQI चिंता का विषय

दिल्ली में शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 था, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है. एक दिन पहले यह 202 था. प्रदूषण के कारण आँखों में पानी आना, गले में खराश और त्वचा में खुजली की समस्या हो रही थी. 

Related Post

सड़क पर चलते हर शख़्स के चेहरे पर एक ही तकलीफ़ साफ़ दिख रही थी, साँस लेना अब आसान नहीं रहा. लेकिन दूसरी ओर, राजधानी की कमान संभालने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस प्रदूषण संकट के बीच दिल्ली में नहीं, बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं.

दिल्ली घुट रही है, CM चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीन दिवसीय चुनाव प्रचार के लिए सोमवार शाम बिहार पहुंची. हाल के दिनों में यह उनका तीसरा बिहार दौरा था. रेखा गुप्ता ने 12-15 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं, रोड शो और संवाद कार्यक्रम किया. हालांकि इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “दिल्ली जहरीली हवा की चादर तले घुट रही है, फिर भी भाजपा के मंत्री इस संकट से निपटने के बजाय बिहार में प्रचार कर रहे हैं.” 

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026