Categories: दिल्ली

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी. PNB Soljerathon के लिए DMRC ने अपने समय में थोड़ा बदलाव किया है. हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी.

Published by Preeti Rajput

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने एक बड़ा फैसला लिया है. 5 अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर देश के जवानों के साथ अगर आप कदम मिलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने आपकी मुश्किलें आसान कर दी हैं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली PNB Soljerathon 2026 मैराथन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है. 5 अप्रैल, रविवार को दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं समय से काफी पहले शुरू करने जा रही है. 

3 बजे से शुरू होगी सेवा

मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों और दर्शकों की सुविधा को देखते हुए DMRC ने यह बड़ा फैसला लिया है. रविवार को सुबह 3 बजे से मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी. सुबह 3:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे करीब आधे घंटे के अंतराल में ट्रेनें चलेंगी. सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो अपने सामान्य संडे शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी. 

जानें किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा

DMRC के मुताबिक, यह सुविधा 5 अप्रैल को कुछ ही लाइनों पर उपलब्ध होगी. चूंकी मैराथन का आयोजन जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में है. इसलिए यह सेवा वॉइलेट लाइन (Violet Line) पर मौजूद होगी. जंगपुरा और लाजपत नगर स्टेशन भी स्टेडियम के काफी करीब हैं.

जब इवेंट में पिंक साड़ी पहनकर पहुंची Kiara Advani, Sidharth से नहीं हटी लड़कियों की नजरें!

Related Post

PNB Soljerathon 2026

बता दें कि, इस बार मैराथन की थीम Run with Soldiers, Run for Soldiers रखी गई है. यह आयोजन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 132वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के सहयोग से किया जा रहा है. जिसमें 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल है. रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4.15 बजे है. फ्लैग-ऑफ सुबह 5:00 बजे से शुरू होगी. 

यात्रियों के लिए जरूरी बातें

यह बदलाव रविवार, 5 अप्रैल के लिए है. सोमवार से मेट्रो पुराने समय पर चलेगी. सुबह की भीड़ से बचने के लिए अपना स्मार्ट कार्ड पहले ही रिचार्ज कर लें या डिजिटल क्यूआर टिकट का उपयोग करें. अगर आप कहीं दूर से आ रहे हैं और इंटरचेंज करना है, तो समय का ध्यान रखें. 

Gold Silver Price 4 April 2026: युद्ध की आंच में पिघला सोना-चांदी, बाजार में हलचल, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

Preeti Rajput

Recent Posts

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों…

April 4, 2026

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन…

April 4, 2026