Categories: दिल्ली

Saket Court Suicide : दिल्ली में Saket Court की बिल्डिंग से शख्स ने लगाई छलांग, मरने से पहले छोड़ा सुसाइड नोट

Saket Court Suicide : दिल्ली के साकेत कोर्ट में काम करने वाले एक शख्स ने अदालत की इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी. उसने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

Published by Preeti Rajput

Saket Court Suicide : दिल्‍ली के साकेत कोर्ट की इमारत से एक शख्स ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मरने से पहले शख्स ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. सुसाइड करने वाला शख्‍स साकेत कोर्ट में ही काम करता था. वह शख्स दिव्यांग था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है.

साकेत कोर्ट की इमारत से लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, ये शख्‍स पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशानी का सामना कर रहा था. डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि “अब तक जांच में साफ हुआ है कि मृतक साकेत कोर्ट में ही कर्मचारी के पद पर कार्यरत था.पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि वह ऑफिस के काम के दबाव के चलते आत्महत्या कर रहा है। उसने यह भी लिखा कि वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। कर्मचारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अहलमद बनने के बाद से उसे तनाव महसूस हो रहा था।”

सुसाइड नोट में बताई वजह

शख्स ने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘आज में ऑफिस के काम के दबाव के कारण आत्महत्या करने जा रहा हूं. इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. जब से मैं अहल्मद बना हूं, मेरे मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं. मैंने अपने यह विचार किसी से साझा नहीं किए है. मैंने इन विचारों पर काबू करने की पूरी कोशिश की है. लेकिन फिर भी मैं नाकाम रहा. मैं 60% विकलांग हूं…यह नौकरी मेरे लिए बहुत कठिन है. मैं इस दबाव के कारण झुक गया हूं. 

‘मुझे नींद नहीं आती’

जब से मैं अहल्मद बना हूं, मुझे नींद नहीं आ रही और मैं काफी ज्यादा सोचता रहता हूं. अगर मैं जल्दी रिटायर भी हो जाता हूं, तो भी मुझे अपनी पेंशन 60 साल की उम्र में ही दी जाएगी. अब आत्महत्या ही मेरे लिए एकमात्र विकल्प बचा हुआ है. मैं हाई कोर्ट से निवेदन करता हूं कि किसी विकलांग व्यक्ति के प्रति नरम रुख अपनाना चाहिए. ताकी किसी को भविष्य में कोई भी मेरे जैसे कष्ट न से. मैं एक बार फिर से दोहराता हूं कि मेरी आत्महत्या के लिए कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026