Categories: दिल्ली

दिल्ली में पानी का महासंकट! कहीं आपके इलाके की सप्लाई भी तो बंद नहीं? तुरंत चेक करें लिस्ट और नोट करें ये हेल्पलाइन नंबर

Delhi Jal Board का बड़ा अलर्ट! 3 से 12 जनवरी तक दिल्ली के इन इलाकों में पानी की भारी किल्लत रहेगी. कहीं आपकी कॉलोनी भी इस लिस्ट में तो नहीं? हेल्पलाइन नंबर और प्रभावित इलाकों की पूरी जानकारी यहां देखें.

Published by Shivani Singh

Delhi Jal Board (DJB) ने एक एडवाइजरी जारी कर बताया है कि नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम चलने के कारण 3 जनवरी से 12 जनवरी तक उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है.

सप्लाई पर क्यों पड़ेगा असर?

अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट की ‘क्लेरिफायर यूनिट्स’ की मरम्मत की जानी है. इस वजह से पानी का प्रेशर कम रहेगा और सप्लाई का समय भी कम हो सकता है.

इन इलाकों में होगी दिक्कत:

उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली: नांगलोई, पश्चिम विहार, मुंडका, ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, फ्रेंड्स एन्क्लेव, मोहन गार्डन और विकास नगर की कॉलोनियां.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: उत्तम नगर की कॉलोनियां, मटियाला, हस्तसाल, चावला गांव और दौलतपुर.

Related Post

ग्रामीण इलाके: दीचाऊं कलां, झरोदा गांव, मित्राऊं, हसनपुर, खरखरी, झुलझुली, उजवा, रावता, समसपुर, जाफरपुर कलां, खेड़ा डाबर, मलिकपुर, काजीपुर, ईसापुर, ढांसा, शिकारपुर, घुमनहेड़ा, झटीकरा, राघोपुर और आसपास के गांव.

दिल्ली जल बोर्ड की सलाह

DJB ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान जरूरत के मुताबिक पानी जमा करके रखें. अगर पानी की ज्यादा किल्लत हो, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • सेंट्रल हेल्पलाइन: 1916 या 18001217744
  • मटियाला के लिए: 9650288663, 9750402172, 8920807640
  • उत्तम नगर और विकास नगर के लिए: 8527995838

प्लांट की जानकारी: दिल्ली में कुल 9 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हैं जो मिलकर हर रोज 865 MGD (मिलियन गैलन) पानी देते हैं. इनमें से नांगलोई प्लांट की क्षमता रोजाना 40 MGD पानी सप्लाई करने की है. इसके अलावा दिल्ली में चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, ओखला, द्वारका, बवाना, भागीरथी और सोनिया विहार जैसे बड़े प्लांट्स भी काम करते हैं.

Shivani Singh

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026

रणवीर सिंह नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की जान…अदित्य धर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर…

April 5, 2026