Lawrence Bishnoi: जहां एक तरफ भारत में लॉरेंस का खौफ पहले से ही था वहीं अब एक और गैंगस्टर सुर्ख़ियों में है, ये वो गैंगस्टर है जिसने खुद लॉरेंस से पंगा ले लिया है. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गंगवार का डर बन गया है. दरअसल, हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक ताकतवर वकील पर जानलेवा हमला करके दो नए नामों ने अंडरवर्ल्ड में अपनी खतरनाक एंट्री की. यह हमला सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को खुली चुनौती है. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि हमलावरों ने घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया को हथियार बनाकर जिम्मेदारी कबूल कर सनसनी फैला दी.
कौन हैं लॉरेंस से भी बड़े बाप ?
इस दौरान जैसे ही वकील पर हमला हुआ, राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई. पोस्ट में साफ-साफ लिखा था कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और उसके वकील पर हमला किया है. इतना ही नहीं क्राइम एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये दोनों नाम दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अपना असर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट में दावा किया गया है कि वकील के ज़रिए दीपक खत्री नाम के एक आदमी को टारगेट किया गया, जिसे लॉरेंस का करीबी बताया जा रहा है. हमले की वजह उसके बारे में “मुखबिरी” करना बताया गया है. हमलावरों का आरोप है कि लॉरेंस के कहने पर दुश्मन ग्रुप्स की जानकारी लीक की जा रही थी, और इसी का बदला लेने के लिए यह खूनी काम किया गया.
आखिर क्या था प्लेन
जानकारी के मुताबिक वकील देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. लेकिन खुशकिस्मती रही कि वकील बच गए, इस हमले के बाद दिल्ली में दहशत फैल गई है. इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, इस पोस्ट में लिखा था कि “जो कोई भी लॉरेंस के लिए मुखबिरी करेगा या हमारे खिलाफ जाएगा, उसका यही अंजाम होगा. हमने अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है; पूरी फिल्म अभी बाकी है. दीपक खत्री और उसके साथियों को सावधान रहना चाहिए.”