Categories: दिल्ली

धम से आई आवाज, एक के पीछे एक भागने लगे लोग…दिल्ली धमाके के बाद का खौफनाक Video आया सामने

Red Fort blast Video: सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है, जिसमें लोग डर कर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. फुटेज चांदनी चौक मार्केट का बताया जा रहा है.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Bomb Blast CCTV Footage : दिल्ली में दिल दहला देने वाला धमाका देखने को मिला है. लाल किला और चांदनी चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में सोमवार की शाम हुए धमाके ने राजधानी समेत पूरे देश को हिला दिया  दहल गयी है. धमाका इतना बड़ा था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई. 

दरअसल यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पार्किंग में लगे एक कार में हुई है जिसके बाद एक के साथ एक कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई. अब इस विस्फोट के बाद की सीसीटीवी फूटेज सामने आई है, जिसमें लोग धमाके के बाद इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं. 

Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट से दिल्ली दहली, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान आया सामने

धमाके के बाद का सीसीटीवी फूटेज सामने आया

दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 20 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके अलावा राजधानी में हुए धमाके का एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है, जिसमें लोग डर कर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. फुटेज चांदनी चौक मार्केट का बताया जा रहा है. 

Related Post

चांदनी चौक मार्केट कल बंद

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के चलते चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन ने कल यानी मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को चांदनी चौक बाजार को बंद रखने का फैसला किया है.

हर एंगल से जांच की जा रही – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP जाकर घायलों से मुलाकात की. अमित शाह ने कहा कि मंगलवार को गृह मंत्रालय में सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है.  

क्या यह आतंकवादी हमला था? पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. गृहमंत्री ने कहा कि जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का FSL और NSG द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, हम किसी भी एंगल को बंद नहीं मानते हैं. हम सभी एंगल की जांच करेंगे. 

दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन आया सामने! जम्मू-कश्मीर के तारिक को बेची गई थी कार

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026