Categories: दिल्ली

दिल्ली कार धमाके की आवाज दुनिया भर में गूंजी, जानें पाकिस्तानी मीडिया ने इस विस्फोट को लेकर क्या कहा?

Delhi Blast: यह धमाका न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियों में है. इनमें पड़ोसी देश पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका की मीडिया शामिल है.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार ब्लास्ट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. एलएनजेपी अस्पताल के अनुसार, अब तक 28 घायलों को लाया गया, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है. यह धमाका न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियों में है. इनमें पड़ोसी देश पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका की मीडिया शामिल है.

पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने विस्फोट को लेकर क्या लिखा?

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ ने लिखा कि नई दिल्ली में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हुई और लगभग 20 लोग घायल हुए. रिपोर्ट में बताया गया कि विस्फोट के बाद मुंबई और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. डॉन ने यह भी लिखा कि विस्फोट स्थल पर कई शव बुरी तरह क्षत-विक्षत मिले, जिससे घटना की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन आया सामने! जम्मू-कश्मीर के तारिक को बेची गई थी कार

Related Post

ऐतिहासिक लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट – द गार्जियन

ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्जियन’ ने इस घटना को “ऐतिहासिक लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट” के रूप में रिपोर्ट किया. रिपोर्ट में बताया गया कि विस्फोट के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे आसपास का इलाका धुएं से भर गया. दमकल और एम्बुलेंस की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया. अखबार ने लिखा कि मुंबई को एहतियाती तौर पर हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पुरानी दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्र में धमाका – CNN

अमेरिकी चैनल CNN ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पुरानी दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्र में यह धमाका हुआ, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया कि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच एजेंसियां हर संभावित एंगल से इसकी जांच कर रही हैं. इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है.

धम से आई आवाज, एक के पीछे एक भागने लगे लोग…दिल्ली धमाके के बाद का खौफनाक Video आया सामने

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026