Categories: दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट मामले में नया मोड़, अलफलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का टूटेगा अवैध मकान, कैंट बोर्ड ने दिया नोटिस

दिल्ली धमाके (Delhi Blast Case) के मामले में तेजी से जांच लगातार जारी है. इस दौरान अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) से संबंध सामने आने के बाद, यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी (Ahmed Siddiqui) के मध्य प्रदेश कनेक्शन पर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Blast Case Latest Update:  राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में एक के बाद एक नए मोड़ सामने आते जा रहे हैं. ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान अल-फलाह यूनिवर्सिटी से संबंध सामने आने के बाद, यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के मध्य प्रदेश कनेक्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही छावनी बोर्ड ने जवाद के मुकेरी मोहल्ला स्थित अवैध मकान पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. 

मुख्य कार्रवाई और क्या है कनेक्शन?

कैंट बोर्ड ने जवाद सिद्दीकी के मुकेरी मोहल्ला स्थित मकान (नंबर 1371) को अब पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया है. बोर्ड ने मकान को 3 दिन के अंदर स्वंय हटाने का नोटिस भी पूरी तरह से जारी कर दिया है. इसके साथ ही नोटिस में यह लिखा गया है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कैंट बोर्ड खुद सख्ती से मकान हटा देगा. 

इसके साथ ही यह मकान बिना किसी अनुमति के बनाया गया था.  इसके लिए साल 1996-97 में भी नोटिस जारी कर दिया गया था. जानकारी के मुताबकि, यह मकान औपचारिक रूप से जवाद के पिता, हम्माद अहमद सिद्दीकी के नाम पर पहले से ही दर्ज था. 

Related Post

क्या है भाई का आपराधिक रिकॉर्ड?

जवाद का भाई, हमूद सिद्दीकी को भी जांच के बाद दिल्ली धमाके का मुख्य आरोपी बना जा रहा है. जिसके बाद जांच एजेसियों ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए हमूद सिद्दीकी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. तो वहीं, दूसरी तरफ साल 1988 मध्य प्रदेश में दंगा करने का आरोप भी हमूद सिद्दीकी पर लगाया जा रहा है. इस दंगे के बाद हमूद को पुलिस की टीम ने कड़ी मश्ककत के बाद हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. 

फिलहाल, इस कार्रवाई से यह पता चलता है कि दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके की जांच लगातार और तेजी से जारी है. देशभर में फैले संदिग्धों के अवैध नेटवर्क और संपत्तियों तक हमारी जांच एजेसियां तेजी से पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026