Categories: दिल्ली

Liquor Scam Case: शराब घोटाले में मिली क्लीन चिट! कोर्ट के फैसले पर फूट-फूट कर रो पड़े केजरीवाल

Arwind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया है. इसी के चलते एक वीडियो में देखा गया है कि नेता झर्रे की तरह रोते हुए दिखे-

Published by sanskritij jaipuria

Arwind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई. आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने इसे बड़ी राहत बताया.

फैसले के कुछ ही समय बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि ये सच की जीत है. बातचीत के दौरान वे भावुक भी नजर आए.

केजरीवाल की प्रतिक्रिया

मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को भ्रष्ट बताया गया और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को जेल भेजा गया. उन्होंने ये भी कहा कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल भेजा जाना देश के राजनीतिक इतिहास में असामान्य घटना है. उनके अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा. केजरीवाल ने दोहराया कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को ही सबसे बड़ी पूंजी माना है.

भाजपा पर आरोप

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शराब घोटाले को लेकर लगातार आरोप लगाए गए. उनका कहना है कि अदालत ने अब उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

Related Post

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को कमजोर करने के लिए बड़े नेताओं को जेल में डाला गया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अदालत का फैसला सच की पुष्टि करता है.

मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया

फैसले के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर ‘सत्यमेव जयते’लिखते हुए अदालत के फैसले का स्वागत किया.
सिसोदिया ने कहा कि आज उन्हें भीमराव अम्बेडकर की दूरदर्शिता और उनके द्वारा बनाए गए संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है.उनका कहना था कि तमाम आरोपों और जांच एजेंसियों की कोशिशों के बावजूद अदालत ने सच्चाई को सामने रखा है.

अदालत के इस फैसले के बाद राजधानी की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है.एक ओर आम आदमी पार्टी इसे नैतिक जीत बता रही है, तो दूसरी ओर विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.आने वाले समय में इस फैसले का राजनीतिक प्रभाव किस तरह पड़ेगा, ये देखना जरूरी होगा.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Dhanbad Mayor Election 2026: चंद्रशेखर अग्रवाल को पीछे छोड़, आगे निकले पूर्व विधायक संजीव सिंह

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Results 2026: धनबाद मेयर चुनाव की मतगणना जारी है. 29 उम्मीदवार…

February 27, 2026

Ranchi Nagar Nigam Result 2026 : रांची नगर निगम चुनाव में किसे मिली जीत और किसे हार, देखें लिस्ट

Ranchi Nagar Nigam Result 2026 : रांची नगर निगम में मतगणना पूरी होने के बाद…

February 27, 2026

ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

मुंबई (महाराष्ट्र), फरवरी 27: एक आरामदायक और सुंदर घर की शुरुआत बढ़ई की कुशलता से…

February 27, 2026

‘आदिपुरुष’ के इन डायलॉग्स पर मचा बवाल, गुस्साए दर्शकों के आगे झुककर मनोज मुंतशिर; मांगनी पड़ी थी माफी!

Film Adipurush Controversy: आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. दर्शकों ने फिल्म में…

February 27, 2026

भारत-इजराइल दोस्ती के बीच दिखी रॉयल स्टाइल- जेरूसलम में RE Goan Classic बनी स्टार, जानें खासीयत

PM Modi-Netanyahu Meeting: 25 फरवरी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

February 27, 2026

Kerala temple festival Video: केरल मंदिर में उत्सव के बीच हाथी को आया गुस्सा, युवक को सूंड से उठा फेका..

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर एक ओर…

February 27, 2026