Categories: क्राइम

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया की बढ़ी मुश्किलें! ED ने वाइल्डलाइफ एक्ट में दर्ज किया केस, ‘सिस्टम’ पर लटकी तलवार

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और सिंगर राहुल फाजिलपुरिया (Rahul Fazipuria) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act), 1972 के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के तहत स्पेशल PMLA कोर्ट में केस दर्ज किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने गाने '32 बोर' की शूटिंग के लिए संरक्षित सांपों (Protected Snakes) और बड़ी छिपकलियों (Lizards) का व्यावसायिक इस्तेमाल (Commercial Use) किया, जिससे उन्हें लगभग 52 लाख रुपये की कमाई हुई.

Published by DARSHNA DEEP

Elvish Yadav and Rahul Fazilpuria: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल,   प्रवर्तन निदेशालय ने ‘वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट’ के उल्लंघन के मामले में दोनों के खिलाफ स्पेशल PMLA यानी (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट में केस दर्ज कर इस कॉन्ट्रोवर्सी को एक नया मोड़ दे दिया है. 

ईडी की जांच और लगे आरोप:

ईडी ने दोनों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित सांपों और छिपकलियों का व्यावसायिक (Commercial) इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है. आरोप यह है कि एल्विश और फाजिलपुरिया ने अपने गाने ’32 बोर’ की शूटिंग के लिए सांपों और बड़ी छिपकलियों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया था. जिससे दोनों को लगभग 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी. ईडी ने एल्विश और फाजिलपुरिया के साथ-साथ चंडीगढ़ की Sky Digital कंपनी को भी आड़े-हाथों लिया है. 

क्या है कानून और सज़ा का प्रावधान:

भारत में सभी तरह के सांप जैसे कोबरा, करैत आदि को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची-II में शामिल किया गया है. इसके तहत, इनका व्यापार करना, मारना, या फिर पैसों के लिए इस्तेमाल करना क्लास-1 अपराध माना जाएगा.  न्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के सेक्शन-51 के तहत दोषी पाए जाने पर 3 साल तक की जेल के साथ-साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा.

तो वहीं, दूसरी तरफ दोबारा अपराध करने पर 7 साल की सजा के साथ-साथ 25 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

एल्विश यादव नोएडा के ‘कोबरा केस’ (सांपों के जहर की सप्लाई) में भी आरोपी हैं, जिसकी वजह से उन्हें साल 2024 के मार्च महीने में भी गिरफ्तार किया गया था. अब ईडी द्वारा वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत केस दर्ज होने से दोनों की परेशानियां एक बार फिर से बड़ सकती है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026