Categories: क्राइम

बेटी से ‘छेड़छाड़’ के शक में पिता ने कर दिया ऐसा कांड, देखने वालों की कांप गई रूह

ओडिशा के ढेंकानाल (Dhenkanal) से दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां, शक के चलते युवती के पिता ने एक युवक को मौत के घाट उतार (Murder) दिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए अस्पताल भेज दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Odisha Crime News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले के ढेंकानाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां, एक पिता ने अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. इस पूरी घटना के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल मचा हुआ है. 

आखिर क्या है पूरी वारदात ?:

पुलिस के मुताबकि, यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. जहां, आरोपी पिता की पहचान रूपा पिंगुआ के रूप में की गई है, तो वहीं, मृतक युवक की पहचान करुणाकर बेहेरा की रूप में हुई है, जो मोहानपाशी गांव में जेसीबी मशीन हेल्पर के रूप में काम किया करता था. 

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, वारदात की रात आरोपी पिता ने मृतक युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था. आरोपी को यह लगा कि युवक उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती या किसी प्रकार की यौन उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहा है. बस फिर क्या होना था, आरोपी ने गुस्से में बेकाबू होकर एक तेज हथियार से युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

हालांकि, स्थानीय सूत्रों ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि मृत युवक और आरोपी की बेटी के बीच आपसी प्रेम संबंध था. आरोपी ने जब उन्हें एक साथ देखा, तो गुस्से में आकर उसने युवक की हत्या कर दी. 

हत्या के बाद किया सरेंडर:

हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक युवक के शव को गांव के एक नहर के पास ही फेंक दिया था. इसके तुरंत बाद, उसने ददराघाटी पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

इस पूरी घटना की खबर मिलते ही मृतक युवक के पिता काशीनाथ बेहेरा और अन्य परिजन मोहानपाशी गांव पहुंचे और उन्होंने आरोपी रूपा पिंगुआ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पुलिस ने आगे की कार्रवाई की शुरू:

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे वारदात की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026