Categories: क्राइम

नोंच ली आंखें, काट डाले कान, 11 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हर हद पार, हिलाकर रख देगा हत्याकांड

Odisha News: ओडिशा में 11 साल की बच्ची का शव एक नाले में मिला है। बच्ची के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे बलात्कार और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Published by Heena Khan

Odisha Murder Case: ओडिशा के अंगुल ज़िले से हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी। दरअसल यहां एक नाले से 11 साल की बच्ची का बुरी हालत में नग्न शव मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची के शरीर पर गहरे चोटों के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ किसी दरिंदे ने हैवानियत की है। दरिंदगी के बाद मासूम को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस दौरान इलाके के लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई और चक्का जाम कर दिया। 

नाले में मिला बच्ची का शव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना ज़िले के श्यामसुंदरपुर गांव में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये बच्ची 5वीं कक्षा की छात्रा थी जो कल शाम से लापता थी। बच्ची को तलाशते-तलाशते रात हो गई लेकिन परिवार ने उम्मीद नहीं छोड़ी, जब परिवार वाले तलाश करते-करते थक गए तो इसके बाद उन्होंने अंगुल सदर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आज सुबह बच्ची का शव गांव के एक नाले में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला।

ट्रंप के नए चेहरे का शशि थरूर ने किया पर्दाफाश, बोले-नए लहजे का सावधानी से स्वागत

नोंच ली आंखें

जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही अंगुल के एसपी राहुल जैन तुरंत मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर मौजूद है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने इस मामले में ‘अप्राकृतिक मौत’ का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसके बाद मासूम बच्ची के घरवालों ने बताया कि उसके शरीर पर गर्दन, कान और आँख के पास गहरे चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था जैसे कान फाड़ दिए गए हों और आँखें निकाल ली गई हों। इन निशानों को देखकर उन्हें शक हुआ कि लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है।

इस दर्दनाक अपराध से गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत शबलभंगा जाने वाली सड़क को जाम कर दिया, जिससे अंगुल और बंटाला के बीच यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पिलाते हैं खून का प्याला, खिलाते हैं मांस का टुकड़ा; पहले कभी नहीं सुनी होगी धर्मांतरण की ऐसी खौफनाक प्रक्रिया

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026