Categories: क्राइम

निक्की मर्डर केस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत की हुई एंट्री

NIKKI MURDER CASE: निक्की हत्याकांड मामले में आया नया मोड़... आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा

Published by DARSHNA DEEP

NIKKI MURDER CASE: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई निक्की भाटी हत्याकांड मामले को कौन नहीं जानता है… इस हत्याकांड ने सभी को झकझोर के रख दिया था… देश के कोने-कोने में लोगों ने निक्की के आरोपियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी… लेकिन अब निक्की हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है… निक्की हत्याकांड के आरोपी पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दिया है… फिलहाल ये सभी आरोपी जेल में बंद है… आरोपी पक्ष के अधिवक्ता अमित भाटी ने 2 सितंबर को सभी आरोपियों की न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की थी… जिसके बाद बुधवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई… जिसपर दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने सभी आरोपियों को निर्दोष बताया है… 

दोनों पक्षों में बहस लगातार जारी

तो वहीं इस मामले में आरोपी पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि उन्हें जबरदस्ती फासाया जा रहा है… जिसपर पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि यह हत्या एक साजिश के तहत की गई थी… दोषियों को  सजा दिलाने के लिए हमारी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी… वहीं, अब इस मामले में  दोनों पक्षों की दलीलें सुननें के बाद कोर्ट का कहना है कि निक्की भाटी के ऊपर जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है… फिलहाल, कोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताया है… 

क्या था निक्की भाटी हत्याकांड ? (What is Nikki Murder Case?)

ग्रेटर नोएडा के  सिरसा गांव की रहने वाली निक्की भाटी की आग में झुलसकर 21 अगस्त को दर्दनाक तरीके से मौत हो गई… इस हत्याकांड का आरोप निक्की के ससुराल पक्ष पर लगा है… जिसमें मुख्य आरोपी और कोई नहीं निक्की का पति है… निक्की के साथ हुई मारपीट और हिंसक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा… वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे देशभर में लोगों के अंदर एक आक्रोश का माहौल देखने को मिला था… इस हत्याकांड के बाद लोगों ने आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की थी… 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026