Categories: क्राइम

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करने के बाद भी क्यों मिला धोखा? बेटे को कनाडा बुलाने में डाले रोड़े

पंजाब के लुधियाना के रशीन गांव निवासी ने अपने बेटे को कनाडा (Canada) में सेटल करने के लिए 75 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर युवती से कॉन्ट्रैक्ट मैरिज (Contract Marriage) करवाई. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह शादी उनके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी बन जाएगी. पुलिस इस धोखाधड़ी मामले (Fraud Case) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Published by DARSHNA DEEP

Ludhiyana Crime News: पंजाब के लुधियाना के रशीन गांव निवासी कुलजीत सिंह ने अपने बेटे हरमनप्रीत सिंह को कनाडा में सेटल करने के लिए 75 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर जश्नजोत कौर नाम की युवती से कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करवाई थी. लेकिन वह इस बात से बेहद अंजान की शादी अब उनके लिए एक मुसीबत बन जाएगी. 

शादी का एग्रीमेंट और मिला धोखा:

कुलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी से पहले बाकायदा एग्रीमेंट भी कराया गया था.  एग्रीमेंट के मुताबिक, उन्हें जश्नजोत को कनाडा भेजने का सारा खर्च और शादी पर होने वाला खर्च उठाना था.  बदले में जश्नजोत को कनाडा पहुंचकर उनके बेटे हरमनप्रीत को वहां बुलाना था और पीआर (Permanent Residency) दिलवानी थी. 

कुलजीत सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने जश्नजोत पर 75 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए, लेकिन उसने पहले तो वीजा में ही कई अड़चनें डालनी शुरू कर दी. लेकिन, तीन साल बाद जब हरमनप्रीत को कनाडा बुलाया गया, तो उसने पाया कि जश्नजोत किसी और युवक के साथ रहने लग गई थी. 

मानसिक तनाव और भारत वापसी:

हरमनप्रीत कनाडा में लगभग पांच से छह महीने ही छोटे-मोटे काम करके रह पाया और मानसिक तनाव की वजह से वापस भारत लौट गया. पीड़ित कुलजीत सिंह की शिकायत पर, एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के सख्त निर्देश के बाद बडुंदी निवासी ठग दुल्हन जश्नजोत कौर, उसके पिता गुरचरन सिंह और साथ ही मां रछपाल कौर के खिलाफ थाना सदर रायकोट में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा:

इस पूरे घटनाक्रम पर थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी जश्नजोत कौर कनाडा में है. पुलिस आरोपी को जांच में शामिल करने के लिए कनाडा का लगातार नोटिस भेज रही है. साथ ही, उसके माता-पिता को गिरफ्तार करने के लिए कानूनी नोटिस भी भेजा जा रहा है. पुलिस जश्नजोत को भारत लाने के लिए भारतीय और कनाडाई दूतावासों के माध्यम से कानूनी विकल्प तलाश करने में जुटी हुई है. तो वहीं, दूसरी तरफ कुलजीत सिंह ने आरोपी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने 75 लाख रुपये वापस दिलवाने की जल्द से जल्द से मांग की है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026