Categories: क्राइम

बर्थडे सरप्राइज में दिए दर्दनाक जख्म, कोलकाता में 20 साल की युवती का गैंगरेप, दोस्त ही निकले हैवान

Birthday Party Rape: कोलकाता में एक 20 साल की लड़की के साथ उसके ही दो दोस्तों ने बलात्कार किया। बदहवास हालत में घर पहुंची लड़की ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। लड़की ने बताया कि बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर की हैवानियत

Published by Heena Khan

Kolkata Gangrape: बंगाल में एक बार फिर झकझोर कर रख देने वाला गैंगरेप का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ये हैवानियत से भरी घटना दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक 20 साल की लड़की के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। बुरी हालत में घर पहुंची लड़की ने अपने परिवार को इस पूरी घटना की जानकारी दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, शनिवार रात परिजनों ने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़की को जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बलात्कार भी किया।

कुछ महीने पहले ही बने थे दोस्त

जानकारी के मुताबिक, लड़की कुछ महीने पहले चंदन मलिक नाम के एक शख्स से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। इसके बाद चंदन ने लड़की को दीप नाम के एक दूसरे व्यक्ति से मिलवाया। आरोप है कि दोनों ने लड़की को पूजा समिति में शामिल करवाने का झांसा देकर उसे ठगा। वहीं खबर ये भी है कि, दोनों आरोपी अक्सर लड़की से बात करते थे। शुक्रवार को लड़की का जन्मदिन था। चंदन और दीप पीड़िता को जन्मदिन मनाने के बहाने दक्षिण कोलकाता के रीजेंट्स पार्क इलाके में एक फ्लैट में ले गए। जहां पहले उन्होंने खाना खाया और फिर जब लड़की ने घर जाने की बात कही, तो आरोपियों ने दरवाज़ा बंद कर दिया और फिर उसके साथ घिनौना काम किया।

जल्लाद निकले  BJP सांसद की बहन के ससुराल वाले, डंडे से मारा, जान से मारने के भी कोशिश: Video Viral

महिला ने बताई आपबीती

जिसके बाद, महिला ने किसी तरह वहां से भागने का प्रयास किया। जिसके बाद उसने घर पहुंचकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये घटना शुक्रवार की है, लेकिन शिकायत शनिवार रात को दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि हरिदेवपुर इलाके से सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ट्रंप के नए चेहरे का शशि थरूर ने किया पर्दाफाश, बोले-नए लहजे का सावधानी से स्वागत

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026