Categories: क्राइम

शादीशुदा से प्यार का अंजाम जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, चंद मिनटों में बिछ गईं 3 लाशें; खून से लिखा…

Ahmedabad: अहमदाबाद के लोदारियार गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी दो साल की मासूम बच्ची की बेरहमी के साथ हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी गला काटकर अपनी जान दे दी.

Published by Preeti Rajput

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यह घटना सनंद तालुका के लोदारियार गांव की है. इस गांव में एक 35 साल के युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी दो साल की बेटी की हत्या कर दी. दोनों की हत्या करने के बाद उसने भी गला काटकर अपनी जान दे दी. पुलिस के मुताबिक, यह मामला मर्डर-सुसाइड (Murder-Suicide) का है. 

एक साथ मिली तीन लाश

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान रंचोड़ परमार (Ranchhod Parmar) के तौर पर की गई है. वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. वह 20 दिनों से लोदारियार गांव में किराए पर मकान लेकर रह रहा था. वह पहले से शादीशुदा था. उसता पत्नी से अलिमनी केस अदालत में चल रहा था. जिस महिला से उसका प्रेम संबंध चल रहा था, वह भी पहले से शादीशुदा था. उसकी भी दो साल की बेटी थी. शुक्रवार को वह महिला अपनी बेटी के साथ रंचोड से मिलने गई थी. उसी रात कमरे में खून से लथपथ तीन लाशें मिलीं. तीनों शवों के गले तेज धारदार हथियार से कटे हुए थे. 

जेल में रहकर सीखा ‘हुनर’, जमानत पर छूटते ही अकाउंट किया खाली

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को घटना वाली जगह से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला. उस सुसाइड नोट में रंचोड ने पूरी घटना का जिक्र किया था. उसने लिखा कि- वह मानसिक तौर पर काफी परेशान है. क्योंकि उसकी प्रेमिका का किसी और मर्द के साथ संबंध था. वह उसे लगातार धमकाता था, इस कारण वह तनाव और अपमान नहीं झेल पा रहा था. इसी कारण उसने पहले अपनी प्रेमिका और उसकी बच्ची की हत्या कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली. तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई है. 

प्रेमिका की डिमांड सुनने के बाद ‘प्रेम’ ने मौत को लगाया गले

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026