Categories: क्राइम

पहले फ्रिज, फिर नीला ड्रम और अब खौलता हुआ तेल! ‘अपराध की दुनिया’ में पैदा हुई एक और मुस्कान

Husband Wife Case: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ तेल डाल दिया. इतना ही नहीं इसके बाद उस पर गर्म तेल भी छिड़क दिया.

Published by Heena Khan

Delhi Crime News: अपराध के बढ़ते मामलों ने इंसानियत का गला घौंट दिया है. लगातार एक के बाद एक क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं. आज के दौर में लोग किसी का कत्ल करने के लिए नए-नए पैतरे अपना रहे हैं. वहीं हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमे पत्नियों ने कई पतियों को बेरहमी से मार डाला, सौरभ हत्याकांड और राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद से हर व्यक्ति में मन में खौफ पैदा हो गया है. ऐसा ही एक डराने वाला मामला अब दिल्ली से सामने आया है.

खौलते हुए तेल से पति पर हमला

दरअसल, दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 28 साल के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने रात में सोते समय उस पर खौलता हुआ तेल डाला और फिर उस पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया. पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उस पर और गर्म तेल डाल देगी. घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक दवा कंपनी में काम करने वाले पीड़ित दिनेश कुमार को पहले मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 2 अक्टूबर की सुबह करीब 3:15 बजे हुई, जब दिनेश कुमार अपनी चार साल की बेटी के साथ सो रहे थे.

जानिए पूरा मामला

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि दिनेश कुमार को अचानक जलन महसूस हुई और उसने देखा कि उसकी पत्नी उस पर खौलता तेल डाल रही है. फिर उसने उसके चेहरे और धड़ पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया और धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उस पर और तेल डाल देगी.दिनेश कुमार अपनी चीखें दबा नहीं पाए, जिससे मकान मालिक को खबर हो गई. मकान मालिक तुरंत कमरे में गया और दिनेश के साले राम सागर को बुलाया. मकान मालिक की बेटी अंजलि ने बताया कि जब उसके पिता ऊपर गए तो दरवाज़ा अंदर से बंद था.

इसके अलावा पुलिस ने कहा कि यह हमला संभवतः दम्पति के बीच लम्बे समय से चले आ रहे वैवाहिक विवाद का परिणाम था, जिनकी शादी को आठ वर्ष हो चुके थे तथा उनके बीच तनावपूर्ण संबंध थे.

करवा चौथ पर मां ने खुद और मासूम बच्चे पर डाला तेजाब, तड़पते-तड़पते निकल गई जान; पास बैठकर रोता रहा बेचारा पति!

Heena Khan

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026