Categories: क्राइम

लिव-इन में रहना प्रेमिका को पड़ा भारी, 5 साल की बच्ची की निर्मम हत्या

हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) से एक और चौंकाने (Shocking Incident) वाला मामला सामने आया है. जहां, प्रेमिका (Lover) को लिव-इन (Live-In Relationship) में रहना भारी पड़ गया.

Published by DARSHNA DEEP

Rewari Live-In Crime News: खबर हरियाणा के रेवाड़ी से है, जहां एक बार फिर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, एक  लिव-इन पार्टनर को अपमे प्रेमी के साथ रूकना भारी पड़ गया. तो आइए जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला. 

लिव-इन पार्टनर ने की 5 साल की बच्ची की हत्या

हरियाणा के रेवाड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की 5 साल की बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार  दिया. यह घटना तब हुई जब बच्ची अपनी मां के पास जाने की जिद कर रही थी. जिससे नाराज होकर आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात

बिहार के रहने वाले रोशन ने अपनी पड़ोसी गांव की एक महिला के साथ भागकर रेवाड़ी में किराए का कमरा लिया था. वे पिछले एक महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. 13 सितंबर की रात, महिला ने रोशन से सोने का हार दिलाने की जिद की ,  लेकिन पैसों की कमी की वजह से रोशन ने हार दिलाने से साफ इंकार  कर दिया. इस बात पर दोनों में खूब लड़ाई हुई और जिसके बाद महिला नाराज होकर रेलवे स्टेशन चली गई.  वहीं, जैसे ही रोशन अपने कमरे में लौटा, बच्ची ने अपनी मां के पास जाने की बेहद जिद की. रोशन ने उसे शांत कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब बच्ची ने रोना बंद नहीं किया, तो गुस्से में आकर उसने उसे पहले डंडे से पीटा और फिर जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बच्ची की मौत के बाद, रोशन ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. इस बीच, महिला ने वापस आकर अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बताया कि रोशन ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला, तो बच्ची का शव सड़ी हुई हालत में पड़ा मिला. मौके से पुलिस ने वारदात में शामिल डंडे को भी बरामद किया. 

कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपी रोशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस इस मामले को गंभीरता लेते हुए हत्याकांड के सभी पहलु पर सख्त जांच करने में जुटी हुई है.  

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026