Voter Adhikar Yatra: एम. के. स्टालिन को बिहार बुलाए जाने पर फायर हुए सम्राट चौधरी, Congress और RJD के ‘शहजादों’ को भयंकर सुनाया!

Samrat Choudhary: बिहार की जनता सब जानती है और सब कुछ देख रही है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है और लोकतंत्र के लिए खतरा बने दोनों राजकुमारों को जनता सबक सिखाएगी।"

Published by Ashish Rai

Samrat Choudhary: राहुल तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा पहुँची, जहाँ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी शामिल हुए। इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन बिहार आए हैं। यह लोकतंत्र और बिहार के लिए खतरा है कि वे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू परिवार का समर्थन करने आ रहे हैं। लालू यादव ने इन लोगों को बुलाकर बिहार की जनता का अपमान करने का किया है।”

Odisha Flood: तीन दिन बाद भी बालासोर के कई गांव पानी में डूबे, राहत की प्रतीक्षा में लोग

तेजस्वी-राहुल पर भड़के सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग बिहार की जनता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। इससे साफ़ है कि लालू प्रसाद यादव का परिवार बिहार का अपमान करने वालों को संरक्षण दे रहा है। बिहार की जनता सब जानती है और सब कुछ देख रही है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है और लोकतंत्र के लिए खतरा बने दोनों राजकुमारों को जनता सबक सिखाएगी।”

रेवंत रेड्डी पर भी साधा निशाना

इससे पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहार दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, “जंगलराज के युवराज शाबाश! शर्म आनी चाहिए आपको। आप बिहार की अस्मिता और स्वाभिमान पर हमला करने वाले नेताओं को मंच दे रहे हैं। बिहार में रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया था। उन्होंने बिहारियों का अपमान किया था। प्रियंका गांधी ने मंच से अपने ही एक नेता द्वारा बिहार की जनता के लिए की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का ताली बजाकर मज़ाक उड़ाया था।”

वहीं, बिहार मतदाता अधिकार यात्रा में आए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने लालू यादव की तारीफ करते हुए कहा, “वह देश के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह हमारे नेता करुणानिधि के बहुत अच्छे दोस्त थे। लालू प्रसाद यादव कभी भाजपा से नहीं डरे। उनसे प्रेरणा लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।”

ओछी बात करना… लड़कियों से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को यह क्या बोल गए बाबा रामदेव!

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

NCERT New Update: NEP 2020 के तहत बदलेंगी किताबें, जानें किस क्लास में कब आएंगी नई पुस्तकें

NCERT Indian education system: NCERT ने छात्रों, शिक्षकों/प्रिंसिपलों और अभिभावकों को सूचित किया कि कक्षा…

March 17, 2026

गैस नहीं तो डीजल सही! एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने अपनाया नया जुगाड़

Diesel Stoves Price Delhi: गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा…

March 17, 2026

तुम हवाई जहाज़ बनो…कृतिका-गौरव के रोमांटिक वादों ने जीता दिल, वेडिंग वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Kritika Kamra Gaurav Kapur wedding vows: वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार…

March 17, 2026

जल्दी फूलती है सांस तो हो जाएं सतर्क! दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला; इन बातों पर दें ध्यान

Slow Heart Rate Recovery: सीढ़ियां चढ़ते समय या चलते समय अगर सांस फूलने दिक्कत हो…

March 17, 2026

Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा…

March 17, 2026