राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी बढ़ाएंगे नीतीश की टेंशन, क्या है ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का पूरा प्लान

Bihar Chunav: तेजस्वी यादव 16 सितंबर को जहानाबाद से 'बिहार अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे, 20 सितंबर को वैशाली में समापन होगा. राजद जनता के असली मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav: बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने लगी है. विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं. वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब तेजस्वी “बिहार अधिकार यात्रा” लेकर जनता के बीच जाएंगे. यह यात्रा 16 सितंबर 2025 को जहानाबाद से शुरू होकर 20 सितंबर को लोकतंत्र की धरती वैशाली में समाप्त होगी.

‘बिहार अधिकार यात्रा’

राजद ने इस यात्रा में पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों और विधायकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे तैयारियों में कोई कसर न छोड़ें. तेजस्वी यादव उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद करेंगे जहां से यह यात्रा गुज़रेगी. खास बात यह होगी कि हर क्षेत्र के लिए एक ही जगह कार्यक्रम तय किया गया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग एकजुट होकर यात्रा का हिस्सा बन सकें.

अकेले चले

तेजस्वी यादव इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ “वोट अधिकार यात्रा” में शामिल होकर एक राजनीतिक संदेश दे चुके है. अब वे अकेले मैदान में उतरकर जनता से जुड़ने की कोशिश करेंगे. राजद नेताओं का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ़ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की जनता के असल मुद्दों को उठाने और विपक्ष की ताकत दिखाने का एक ज़रिया है.

मॉरीशस संयुक्त घोषणा : विशेष आर्थिक पैकेज PNN Digital

Related Post

इन मुद्दों पर रहेगा ध्यान

सूत्रों के अनुसार, यात्रा के दौरान तेजस्वी बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे. साथ ही, वे जनता से सीधा संवाद कर यह बताने की कोशिश करेंगे कि सिर्फ़ राजद ही उनकी आवाज़ को मज़बूती से सदन तक पहुंचा सकता हैं

क्या है यात्रा का संदेश

राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि “बिहार अधिकार यात्रा” महागठबंधन और सीट बंटवारे की सियासत के बीच राजद की पकड़ मज़बूत करने की एक कोशिश है. जहानाबाद से वैशाली तक की यह यात्रा राजद कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भी करेगी. अब सबकी नज़र 16 सितंबर पर है, जब तेजस्वी यादव जहानाबाद से यात्रा की शुरुआत करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे और राजद एक बार फिर चुनावी मैदान में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा. 

Nepal Political Crisis: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी सुशीला कार्की, संसद हुई भंग

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026