Makoma chunav result 2025: अनंत सिंह का दौड़ा ‘घोड़ा’, मोकामा में सूरजभान सिंह की पत्नी नहीं भेद पायी छोटे सरकार का किला

Bihar Chunav 2025 में मोकामा की जनता ने अपना नेता चुन लिया है. राजद उम्मीदवार सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी अनंत सिंह का किला नहीं भेद पायी और बड़े अंतर से हार गई हैं.

Published by Shivani Singh

अनंत सिंह मोकामा से जीत गए. उन्होंने पहले राउंड से ही लगातार बढ़त बनाए रखी थी. उनकी प्रतिद्वंदी, सूरजभान सिंह की पत्नी और राजद उम्मीदवार वीणा देवी हार गईं. अनंत सिंह की तरह, वीणा देवी ने भी अपने घर पर भोज का आयोजन किया था, लेकिन अब पार्टी कार्यकर्ताओं के आने की संभावना कम ही है. गौरतलब है कि अनंत सिंह इस चुनाव में जीतने वाले पहले उम्मीदवार भी बन गए हैं.

अनंत सिंह ने 28 हजार से अधिक वोटों से वीणा देवी को दी मात

मोकामा सीट से अनंत सिंह ने आरजेडी नेता वीणा देवी को 28,206 से ज़्यादा वोटों से हराया. उन्होंने पहले राउंड की मतगणना से ही बढ़त बना ली थी और 26 राउंड के बाद शानदार जीत हासिल की.

अनंत सिंह के घर पर जीत के बाद जश्न का माहौल

अनंत सिंह के घर पर जीत के बाद जश्न का माहौल है. भोज तो 12 बजे से ही शुरू हो गया था. मगर जीत दर्ज होते ही ढोल भी बजने लगे. कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Bihar Election Result 2025: JDU की शानदार वापसी, क्या है इसके पीछे की वजह

Related Post

अनंत सिंह जीत तो गए, लेकिन क्या शपथ ले पाएंगे?

इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान जब दुलार चंद की हत्या हुई, तो उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. हालाँकि, पुलिस को अभी इस मामले में चार्जशीट दाखिल करनी है. इसमें दो से तीन महीने लग सकते हैं. हो सकता है कि यह जल्दी हो जाए, लेकिन जब तक चार्जशीट दाखिल नहीं हो जाती, तब तक उनके लिए जेल से बाहर आना आसान नहीं होगा.

शपथ ग्रहण समारोह भी संशय में

इसलिए, नई विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल होने पर संशय बना हुआ है, और यह आसान भी नहीं होगा. ऐसे गंभीर हत्या के मामलों में अदालत ज़मानत नहीं देती. हालाँकि, जो भी होगा, चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही होगा. चार्जशीट के बाद, अदालत उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए ज़मानत दे सकती है, लेकिन यह तय नहीं है कि इस मामले की अदालती कार्यवाही शुरू होने से पहले वे जेल से बाहर आ पाएँगे या नहीं.

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी की रैलियों ने बिहार चुनाव में फूंका दम! जहां-जहां पड़े कदम वहां वोटिंग हुई बंपर

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026