‘सूरजभान नहीं, अनंत जिम्मेदार!’- दुलारचंद के परिवार का चौंकाने वाला दावा, लगाये बड़े आरोप

Mokama Murder Case: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद अब बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है. परिवार ने अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह को हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा  चुनाव से पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई एक हत्य ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य  को गरमा दिया है. जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे दुलार चंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. जन सुराज के समर्थक और दुलार चंद के परिवार वाले इस हत्या के लिए अनंत सिंह को जिम्मेदार ठहरा रहा है. सिंह ने सूरजभान सिंह को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही और वे मुश्किल में फंसते दिख रहे है.

अनंत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

दुलार चंद यादव के परिवार ने इस मामले में अनंत सिंह समेत कई अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. इसी आधार पर पुलिस ने अनंत सिंह और उसके दो भतीजों रणवीर और करमवीर के साथ-साथ छोटन सिंह और कंज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

दुलार चंद के पोते ने यह कहा

दुलार चंद यादव के पोते ने भी अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. दुलार चंद यादव के पोते रवि रंजन ने कहा कि “मोकामा में आवाज उठाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह मौत की सजा है. मेरे दादा की हत्या हुई थी और मेरी भी हत्या हो सकती है.” रवि रंजन ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि “वे कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे न्याय चाहिए. हम पढ़े-लिखे लोग है. AK-47 वाले नहीं है.”

Related Post

अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है. गौरतलब है कि बाहुबली नेता अनंत सिंह मोकामा सीट से एनडीए के उम्मीदवार है. उनके खिलाफ दर्ज मामला चुनाव में उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है. हालांकि अनंत सिंह ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं किया है और पूरी साज़िश सूरजभान सिंह की है. लेकिन दुलार चंद यादव के परिवार की महिलाएं अनंत सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रही है. परिवार का दावा है कि दुलार चंद यादव चुनाव में जनसुराज पार्टी का समर्थन कर रहे थे. इसलिए उन्हें मौके से हटा दिया गया. घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है.

गोली मारकर हत्या कर दी

गुरुवार शाम करीब 4 बजे मोकामा के बसावन चक में चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में दुलार चंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार का आरोप है कि दुलार चंद यादव के पैर में गोली मारी गई और फिर किसी गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026