लालू परिवार में नई बगावत? तेजप्रताप के बाद रोहिणी आचार्य के पोस्ट से मची खलबली

बिहार की राजनीति में लालू परिवार फिर सुर्खियों में है. Rohini Acharya के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजद के भीतर की कलह और चुनावी रणनीति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. जानें पूरी खबर.

Published by Shivani Singh

Rohini Acharya social media post: बिहार की राजनीति में फिर से लालू परिवार सुर्खियों में है. कभी तेजप्रताप यादव के बाग़ी सुर से गरमी आई थी और अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट ने नया भूचाल खड़ा कर दिया है. त्याग, साहस और निडरता का ज़िक्र करती रोहिणी की यह पोस्ट सिर्फ़ भावनाओं का इज़हार नहीं, बल्कि परिवार और पार्टी के भीतर की खामोश कलह पर सीधा संकेत माना जा रहा है. जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, लालू परिवार के इन संदेशों ने राजनीति को और ज़्यादा दिलचस्प बना दिया है.

दरअसल शुक्रवार को अपनी पोस्ट में रोहिणी ने अपने त्याग और साहस का ज़िक्र करते हुए लिखा, “जिन लोगों में अपनी जान जोखिम में डालकर भी बड़े से बड़ा त्याग करने का साहस होता है, उनके खून में निडरता, निर्भीकता और निस्वार्थता दौड़ती है।” उन्होंने अपने पिता लालू यादव का किडनी दान करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। यह पोस्ट न सिर्फ़ उनके निजी संघर्षों की याद दिलाती है, बल्कि पार्टी के भीतर चल रहे घमासान पर भी अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करती है.

Bihar news: त्योहार से पहले 40 हजार शिक्षकों की हुई बल्ले बल्ले! शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

सोशल मीडिया पर तूफान

रोहिणी की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी. फ़ॉलोअर्स और समर्थकों ने खूब कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “प्लीज मेरी किडनी ले लो और प्लीज ये सब बंद करो…” एक और ने लिखा, “कौन बार-बार अपने पिता को किडनी देकर एहसान जताता है? ये पारिवारिक कलह बिहार चुनाव को बर्बाद कर देगी. लालू जी, प्लीज इन लोगों को रोको और तेजस्वी को खुलकर चुनाव लड़ने दो.” एक और यूजर ने लिखा, “क्या इसका संबंध तेजस्वी की सीट पर संजय यादव के चुनाव लड़ने से है?” लोग इस पोस्ट को पारिवारिक और राजनीतिक संदेश, दोनों के तौर पर देख रहे हैं.

स्पष्ट राजनीतिक संदेश

विशेषज्ञों का कहना है कि रोहिणी का पोस्ट सिर्फ़ भावनाओं का इज़हार नहीं है, बल्कि पार्टी और परिवार की राजनीतिक चालबाज़ियों को भी दर्शाता है. साफ़ संदेश ये है कि सिर्फ़ तेजस्वी यादव ही नहीं, बल्कि परिवार के दूसरे सदस्य भी अपनी भूमिका और ताकत याद दिलाने को तैयार हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही, ऐसे पोस्ट न सिर्फ़ पार्टी की अंदरूनी चालबाज़ियों को उजागर करते हैं, बल्कि चुनावी रणनीति पर भी असर डाल सकते हैं.

BSSC CGL-4 Vacancy: बिहार में 1481 पदों के लिए जल्द बंद होगी आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तारीख से पहले करें अप्लाई

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026