35 लाख का सोना, करोड़ों की कारें! Khesari Lal की संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे

Bihar Chunav 2025: खेसारी लाल यादव की राजनीति मैदान में एंट्री हो चुकी है. उन्होंने आरजेडी की छपरा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. चुनाव से पहले उनकी कुल संपत्ति का खुलासा भी हो चुका है. आइये जानते है कितना है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सितारा बुलंदियों पर है. वे भोजपूरी सिनेमा से राजनीति की दुनिया में कदम रख चुका है. शुक्रवार को उन्होंने छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का जिक्र किया है. आइये जानते है कि भोजपूरी अभिनेता के पास करोड़ रुपये है.

खेसारी लाल यादव कितने अमीर है?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक लोकप्रिय गायक और अभिनेता है. राजद ने उन्हें बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले ही खेसारी पार्टी में शामिल हुए है. उनकी पत्नी चंदा देवी भी शामिल हो गई है. खेसारी अपने हलफनामे मे खुद को 24 करोड़ का रुपये की संपत्ति का मालिक बताया है.

खेसारी ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ की चल और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ती है. उनकी पत्नी के पास 90.02 लाख की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ की अचल संपत्ति है. खेसारी के पास 5 लाख नगद और उनकी पत्नी के पास 2 लाख नगद है. भोेजपुरी अभिनेता के पास कई बैंक खाते और 35 लाख के सोने के गहने है. हलफनामे के अनुसार खेसारी लाल यादव की चल संपत्ति में 3 करोड़ की एक लग्जरी कार शामिल है.

ऐसे गुजारा समय

खेसारी लाल यादव ने 100 से ज्यादा फिल्मों मे काम किया है और 5000 से ज्यादा गाना गाया है. खेसारी का कहना है कि वह एक गरीब परिवार से है. उनके पिता सड़क किनारे सामान बेचते थे और रात में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे. एक समय था जब खेसारी अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए गाय चराते और दूध बेचते थे. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचना शुरू किया.

Related Post

दिल्ली में उनकी किस्मत चमकी और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका मिला. आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है और वे एक आलीशान ज़िंदगी जीते हैं.

काजल राघवानी के साथ अफेयर

विवाहित खेसारी लाल यादव काजल राघवानी के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर ब्रेकअप हो गया. काजल खेसारी पर इतनी मोहित थीं कि उनसे शादी करने को तैयार थी. हालांकि खेसारी अपनी पत्नी चंदा के प्रति वफादार रहे. इन दिनों उनका नाम अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है.

अब देखते हैं कि खेसारी लाल यादव राजनीति में क्या नया मुकाम हासिल करते है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026