क्यों संकल्प पत्र जारी होने के 26 सेकंड बाद ही चले गए जेपी नड्डा और नीतीश कुमार? अशोक गहलोत ने क्या कह दिया

Bihar Vidhan Sabha Chunav: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब ज्यादा समय नही बचा है. अगले हफ़्ते मतदान होना है. इसलिए सभी दलों ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. नेता लगातार रैलियां कर रहा है और जनता से वोट की अपील तेज हो गई है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सियासी माहौल आज अपने चरम पर है. एक तरफ एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री मोदी गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनसभा कर रहे है. वही दूसरी ओर महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव ने संभाल ली है. एनडीए का घोषणापत्र आज पटना में जारी हो गया है. जबकि नीतीश कुमार समस्तीपुर और दरभंगा की रैलियां. तेजस्वी यादव मुंगेर, जमालपुर और तारापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. दोनों गठबंधनों ने मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की है.

NDA  संकल्प पत्र पर क्या कहा?

चुनाव से पहले एनडीए के संकल्प पत्र 2025 पर तीखा वार किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने इसे झूठ का पुलिंदा बताता है. उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र सिर्फ 26 सेकंड मे जारी कर दिया है. मीडिया के सवालो से बचने के लिए भाग गये. यह लोकतंत्र के लिए एक खतरा का संकेत है.
 
पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने सवाल किया कि “एनडीए ने अपने 20 सालों के शासन में क्या हासिल किया है और कौन से वादे पूरे किए है. इसका जवाब वे क्यों नहीं दे रहे है? और इस मौके पर नीतीश कुमार कहां थे? क्या वह बीमार हैं या उन्हें अपने ही वादों पर भरोसा नहीं रहा है?”

Related Post

गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से भागने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने का साहस रखती है. गहलोत ने कहा कि “हम हर वादे को कैबिनेट से पारित कराकर पूरा करेंगे. जनता अब सिर्फ बयानबाजी नही जवाब चाहती है.”

RJD प्रवक्ता ने क्या कहा?

कांग्रेस का समर्थन करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि एनडीए का घोषणापत्र एक घिसा-पिटा भाषण है. जिसमें न कोई योजना है और न ही कोई इरादा. उन्होंने कहा, “महागठबंधन के काम की नकल करके उसे अपने नाम पर बेचने की कोशिश की जा रही है. लेकिन जनता अब समझ गई है कि असली मुद्दे रोजगार, शिक्षा और उद्योग है. और एनडीए के पास इनका कोई जवाब नही है.” गगन ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “नीतीश कुमार अब एनडीए में मुख्यमंत्री से ज़्यादा मेहमान लगते है. भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया है और जनता यह साफ देख रही है.”

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026