Bihar News: बिहार में राशन दुकानदारों पर पुलिस लाठीचार्ज, अपनी मांगों को लेकर पटना में कर रहे थे प्रदर्शन

Bihar News: बिहार में राशन दुकानदारों पर पुलिस लाठीचार्ज, अपनी मांगों को लेकर पटना में कर रहे थे प्रदर्शन

Published by Swarnim Suprakash

पटना से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar News: बिहार भर पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आए राशन दुकानदारों पर लाठीचार्ज हुआ है, पुलिस ने इनको डाक बंगला चौराहे से हटा कर प्रदर्शन को खत्म कराया है। लाठीचार्ज से पहले पुलिस की ओर से इन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जिससे राशन दुकानदारों में भगदड़ की स्थिति बन गई, इसके बाद वो और उग्र होने लगे, तो पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। 

गांधी मैदान में राशन दुकान चलनेवाले डीलर्स एकत्र हुए

राजधानी पटना में तय कार्यक्रम के मुताबिक गांधी मैदान में राज्य भर से राशन दुकान चलनेवाले डीलर्स एकत्र हुए। गांधी मूर्ति के नीचे से इनका जुलूस शुरू हुआ, जिसे डाक बंगला चौक पर पुलिस ने रोक दिया। यहां पुलिस की ओर से एक तरह बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं, पर राशन दुकानदार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। नारेबाजी चल रही है, इस दौरान धूप होने से परेशान कुछ डीलर सड़क पर ही बैठ गए। जैसे प्रदर्शन की खबर मिली मौके पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए, जिसके बाद राशन दुकानदार अपनी बात रखने के लिए आगे आने लगे। 

Related Post

Bihar SIR: सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने किसे लगाई जोरदार फटकार? सुनाया फैसला- अब Aadhaar बनेगा 12वां ऑप्शन

वाटर कैनन का इस्तेमाल

पुलिस की ओर से राशन दुकानदार को सड़क की एक लेन में रहने को कहा जा रहा था, लेकिन कुछ ही देर में ये लोग सड़क के दोनों ओर जमा होकर उग्र प्रदर्शन करने लगे, जिस पर पुलिस की ओर से समझा कर इन्हें पीछे ढकेला गया, लेकिन इसके बाद ये नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस के जवान भी एक्शन में आने लगे। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, तो प्रदर्शन कर रहे राशन दुकानदारों में भगदड़ की स्थिति बन गई, इसके बाद कुछ दुकानदार आगे बढ़ने लगे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। इसके जवाब में राशन दुकानदार भी पथराव करने लगे, तो पुलिस की ओर से लाठीचार्ज को और तेज कर दिया गया। 

कुछ राशन दुकानदारों को हिरासत में लिया गया

इस दौरान पुलिस की ओर से कुछ राशन दुकानदारों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों और मैके पर मौजूद मजिस्ट्रेट का कहना था कि डाक बंगला प्रतिबंधित क्षेत्र है, यहां पर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है, जिस तरह से राशन दुकानदार प्रदर्शन कर रहे थे और उग्र हो रहे थे, उसको किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 
आगर राशन दुकानदारों को अपनी मांग मनवानी है, तो उसका एक तरीका है। प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग का इलाका है, वहां जाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख सकते थे, लेकिन राशन दुकानदारों नियम का पालन नहीं किया और प्रदर्शन करने लगे, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस स्थिति को हम बर्दास्त नहीं कर सकते हैं।

PM Modi Bihar Visit: PM मोदी के दौरे ने बढ़ाई RJD-कांग्रेस की टेंशन, 2 विधायकों ने कर दिया ऐसा खेला, कभी नहीं भूल पाएंगे लालू…

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026