Bihar Heath Minister Mangal Pandey ने Prashant Kishor के आरोपों पर जवाब दिया है, जो दिल्ली के द्वारका में फ्लैट खरीदने को लेकर था।

Bihar Heath Minister Mangal Pandey ने Prashant Kishor के आरोपों पर जवाब दिया है, जो दिल्ली के द्वारका में फ्लैट खरीदने को लेकर था।

Published by

शैलेंद्र की रिपोर्ट

Patna News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का स्वास्थ्य मंत्री (Bihar Heath Minister) मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने सधा हुआ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने हिसाब से कह रहे हैं, लेकिन हम लोग राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हमारा सब कुछ पब्लिक डोमेन में है। हर साल दिसंबर में हम अपने एसेट्स की घोषणा करते हैं। ये नियमित करना पड़ता है। दरअसल, पूरा मामला उस समय शुरू हुआ, जब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय को लेकर खुलासा किया और कहा कि उन्होंने दिल्ली के द्वारका में 86 लाख का फ्लैट खरीदा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस फ्लैट के लिए मंत्री जी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपए पिता के नाम पर लिये, जिसको बाद में पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया गया और फिर उसे फ्लैट की खरीद में लगाया गया।

प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल के मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्ज देने का आरोप भी लगाया था। साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस खरीद में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया था, जिसका जवाब उसी दिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिया और कहा कि दिलीप जायसवाल से जो रुपए उधार के रूप में लिए गए, उनको चेक के माध्यम से ही वापस किया गया।

Shamli Crime News: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर कराई युवक की हत्या, पुलिस ने तीनोंआरोपियों को किया गिरफ्तार

मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल के मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने में राज्य का हाथ होने से इनकार किया और कहा कि ये यूजीसी के ओर से दिया जाता है। साथ एम्बुलेंस खरीद को लेकर भी सफाई दी और कहा कि ये मामला अब हाइकोर्ट में है और संबंधित एजेंसी को भुगतान नहीं किया गया है।

Related Post

इसके बाद बारी प्रशांत किशोर की थी। उन्होंने इस बार और जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री उनके आरोप को मान कर फंस गए हैं, उन्होंने कहा कि 25 लाख की बात मान ली है, लेकिन बचा 61 लाख कहां से आया, इसके बारे में भी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को खुलासा करना चाहिए।

जन सुराज के संस्थापक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अगर सात दिन में 61 लाख के बारे में खुलासा नहीं करते हैं, तो हम खुलासा करेंगे। पूरा मामला सामने लेकर आयेंगे।

प्रशांत किशोर के इस आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ‘हम राजनीतिज्ञ हैं, हमारा सबकुछ पब्लिक डोमेन में है। कुछ छुपा हुआ नहीं है। आगर कोई चाहे कि हम उसके आरोपों का जवाब देते रहे, तो ये संभव नहीं है’।

Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले सुपर एक्टिव हुए CM Nitish, जनता के सामने रखा कामों का पुलिंदा, क्या फिर मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी?

उन्होंने कहा कि ‘हम हर साल दिसंबर में अपनी संपत्ति का खुलासा करते हैं, जिसमें सब कुछ होता है। उसको सब लोग देख सकते हैं। सब कुछ खुली किताब है’। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। लंबे समय से प्रदेश में मंत्री हैं। बीजेपी के बंगाल के प्रभारी हैं।

प्रशांत किशोर बदलाव यात्रा में सिवान पहुंचे थे, तब भी उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर सवाल उठाया था। उसी के बाद से वो लगातार बीजेपी नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर भी खुलासा किया था। साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी बयान दिया था।

Published by

Recent Posts

NCERT New Update: NEP 2020 के तहत बदलेंगी किताबें, जानें किस क्लास में कब आएंगी नई पुस्तकें

NCERT Indian education system: NCERT ने छात्रों, शिक्षकों/प्रिंसिपलों और अभिभावकों को सूचित किया कि कक्षा…

March 17, 2026

गैस नहीं तो डीजल सही! एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने अपनाया नया जुगाड़

Diesel Stoves Price Delhi: गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा…

March 17, 2026

तुम हवाई जहाज़ बनो…कृतिका-गौरव के रोमांटिक वादों ने जीता दिल, वेडिंग वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Kritika Kamra Gaurav Kapur wedding vows: वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार…

March 17, 2026

जल्दी फूलती है सांस तो हो जाएं सतर्क! दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला; इन बातों पर दें ध्यान

Slow Heart Rate Recovery: सीढ़ियां चढ़ते समय या चलते समय अगर सांस फूलने दिक्कत हो…

March 17, 2026

Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा…

March 17, 2026