Bihar Election Results 2025: ‘नतीजे उम्मीद से कहीं…’, बिहार में NDA की जीत पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने क्या-क्या कहा?

Nishant Kumar on Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे.

Published by Sohail Rahman

Nishant Kumar on Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को अप्रत्याशित जीत मिली है. 202 सीटों में जीत हासिल करके एनडीए ने इतिहास रच दिया है. बिहार में अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे या बीजेपी का कोई नेता इस बार मुख्यमंत्री बनेगा. इस बीच बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. हमारी सरकार बनने वाली है.

जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद: निशांत कुमार

आगे उन्होंने कहा कि जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे. लेकिन इसका सारा श्रेय जनता को जाता है. उन्होंने उन्हें (नीतीश कुमार) उनके 20 साल के काम का इनाम दिया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे पिता इस भरोसे को कायम रखेंगे और विकास की प्रक्रिया को जारी रखेंगे.

Related Post

यह भी पढ़ें :- 

लालू के बेटी के नाम के आगे क्यों लगता है आचार्य? बॉलीवुड मूवी से भी ज्यादा दिलचस्प है रोहिणी की कहानी

अब और तेज गति से होगा विकास

निशांत कुमार ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति हमेशा काम, पारदर्शिता और जनता से जुड़े निर्णयों पर आधारित रही है. यह जीत किसी एक नेता या गठबंधन की नहीं, बल्कि बिहार के हर नागरिक की जीत है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भी नीतीश कुमार उसी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे, जैसी पिछले 20 वर्षों में दिखाई दी है. निशांत ने जोर देकर कहा कि विकास की गति अब और तेज होगी और युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीण इलाकों को नई योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा.

बिहार में सरकार बनाने की कवायद शुरू

इस बीच बिहार में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. बैठकों का दौर जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे (Bihar Election Results 2025) आने के बाद अब नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 18वीं विधानसभा से जुड़ी अधिसूचना आज यानी रविवार (16 नवंबर, 2025) को जारी की जा सकती है. जानकारी सामने आ रही है कि सोमवार से यह पूरी प्रक्रिया अधिकारिक तौर पर तेज हो जाएगी. वहीं चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी. शपथ कार्यक्रम की तैयारियां पटना के गांधी मैदान में तेज हो चुकी है. पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर की तारीख को शपथ ग्रहण समारोह तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें :-

Bihar Chunav में NDA की बंपर जीत, अब क्या एक करोड़ युवाओं को मिल पाएगा रोजगार? संकल्प पत्र में किया था वादा

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026