‘आप कब तक 10 हजार रुपये दोगे’ बिहार की जीत पर अखिलेश यादव ने कहा- हम अभी से तैयार हैं…

Akhilesh Yadav on Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 202 सीटों पर जीत मिली। इस जीत पर अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने अप्रत्याशित जीत हासिल की और 202 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार की सत्ता में वापसी का सपना देख रहे महागठबंधन को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और महज 35 सीटों पर जीत हासिल की. बिहार चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने इतनी सीटें जीती हैं- 202, दोहरा शतक- यह अविश्वसनीय है. मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं. अगर 200 सीटें संभव हैं, तो ज्यादा सीटों वाले राज्यों में हम 70-80 प्रतिशत सीटें जीत सकते हैं. लेकिन मेरा मानना ​​है कि 90 प्रतिशत लोगों के साथ मिलकर काम करके दूसरी पार्टियां भी उनसे बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. अगर यह एक मानक है, तो इसे पार करना ही होगा.

Related Post

यह भी पढ़ें :- 

Bihar CM News: सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने दे दिया बड़ा बयान; बीजेपी ने साधी चुपी

बिहार की जीत उत्तर प्रदेश की जीत की बराबरी नहीं कर सकता है : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बिहार की जीत उत्तर प्रदेश की जीत के बराबर नहीं हो सकती. उत्तर प्रदेश की जीत एक अलग जीत है, बिहार की जीत एक अलग जीत है. आप बिहार तो जीत सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की हार को जीत में बदलने में समय लगेगा. हम इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग 11 जनवरी, 2027 को चुनाव की तारीखों का ऐलान करता है, तो मेरे पास 423-24 दिन बचे हैं, और उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं. हमारे पास तो सिर्फ  20 ही दिन ज्यादा है. हमें अभी से काम करना है.

आप कब तक 10 हजार रुपये दोगे?

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव हमें जीत और हार से सबक सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा दावा कर रही है कि उन्हें महिलाओं के ज्यादा वोट मिले हैं. सपा प्रमुख ने सवाल किया कि वे महिलाओं को कब तक 10,000 रुपये देते रहेंगे? वे उन्हें कब तक सम्मान की ज़िंदगी देंगे? उन्होंने कहा, “आप लोकप्रिय हो सकते हैं, आपको ज्यादा वोट मिल सकते हैं. लेकिन देखिए भाजपा अब ग्रास रूट लेवल पर अभी पहुंची है.अब वे दावा करने लगे हैं कि उन्हें महिलाओं से ज्यादा वोट मिले हैं. लेकिन आप कब तक 10,000 रुपये देते रहेंगे? आप उन्हें सम्मान की ज़िंदगी कब देंगे? आप उन लोगों को पैसा दे रहे हैं जिनके परिवार एक साथ नहीं रह सकते.

यह भी पढ़ें :- 

बिहार चुनाव में रहा नारी शक्ति का बोलबाला, इन महिला उम्मीदवारों ने पुरुषों को हरा हासिल की जीत; यहां देखें लिस्ट

Sohail Rahman

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026