Bihar election news: चुनाव से पहले तेजू भैया ने खोल दी राहुल गांधी की पोल! खड़े-खड़े कर दिया रोस्ट

महुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में महागठबंधन और राहुल गांधी पर तंज कसे. उन्होंने कहा, “हम जनशक्ति जनता दल के साथ अकेले मैदान में हैं.” जानिए तेज प्रताप के बयान में क्या था राजनीतिक संदेश.

Published by Shivani Singh

पटना से निकलते हुए तेज प्रताप यादव आज फिर अपने चुटीले, तंज़ से भरे और बेपरवाह अंदाज़ में दिखे. महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रचार के लिए रवाना होने से पहले जब मीडिया ने सवाल किए, तो उनका जवाब भी कुछ ऐसा था जैसे हर बार थोड़ा व्यंग्य, थोड़ा गुस्सा और पूरा आत्मविश्वास. महागठबंधन से लेकर राहुल गांधी तक, तेज प्रताप ने एक-एक बात पर अपने अंदाज़ में तीर छोड़े. लेकिन इस बार उनके लहजे में एक अलग ठहराव भी था. जैसे वे अब सिर्फ़ राजनीति नहीं, अपनी ज़मीन तलाशने निकले हों. क्या महुआ इस बार तेज प्रताप की ‘नई शुरुआत’ का गवाह बनेगा?

अपने निर्वाचन क्षेत्र महुआ में प्रचार के लिए निकलते समय तेज प्रताप यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा, “चुनाव हैं। मैं चुनाव के लिए महुआ जा रहा हूँ. मुझे लगातार महुआ में घूमना पड़ता है. अगर आपके पास कोई सवाल नहीं है, तो छोड़िए, मुझे जाने दीजिए. आपको महुआ में जाकर देखना चाहिए कि माहौल कैसा है. महुआ में किसके नाम की जय-जयकार हो रही है? आपको महुआ की जनता से जाकर पूछना चाहिए.”

तेज प्रताप का व्यंग्य

महागठबंधन में चल रही कलह के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “यह महागठबंधन का मामला है, आपको महागठबंधन के नेताओं से पूछना चाहिए. हम जन शक्ति जनता दल के साथ अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. अगर जीत ही शुरुआत है, तो दिवाली ऐसे ही मनेगी.” राहुल गांधी के जलेबी बनाने के बारे में उन्होंने कहा, “राहुल गांधी मेरी नकल कर रहे हैं. राहुल गांधी मेरी नकल करके जलेबी तल रहे हैं।” हमने उन्हें जलेबी बनाना सिखाया है, इसलिए वे वहाँ परोस रहे हैं.

Bihar चुनाव से पहले बड़ा खुलासा! 71 करोड़ की शराब-ड्रग्स पकड़ी गई; बांटने की थी साजिश

Related Post

महागठबंधन पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा, “चुनाव आते हैं तो सब आते हैं. अपनी बात रखते हैं. चुनाव के दौरान ज़मीन पर जाते हैं. जनता के बीच जाते हैं. इसमें क्या बड़ी बात है? इस बार जनता जो भी फैसला करेगी, बिहार की जनता उसका नतीजा देखेगी.” महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं महागठबंधन का नेता नहीं हूँ. हमारा जनशक्ति जनता दल हमारा अपना है, और हमने एक अलग पार्टी बनाई है. हम उसी के तहत काम कर रहे हैं.”

हम किसका समर्थन करेंगे?

चुनाव के बाद हम किसका समर्थन करेंगे? इस सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “आपको पता लगाना चाहिए कि महागठबंधन के नेताओं के साथ क्या चल रहा है. पप्पू यादव कह रहे हैं कि सिर्फ़ कांग्रेस ही गठबंधन के सिद्धांतों का पालन कर रही है, और कोई नहीं.” इस सवाल से थोड़ा नाराज़ हुए तेजप्रताप यादव ने कहा, “भैया, मैंने तो पहले ही कहा था कि मैं महागठबंधन का हिस्सा नहीं हूँ. ये सवाल पप्पू यादव और महागठबंधन वालों को उठाना चाहिए. जीत के बाद जो सबसे मज़बूत होगा, हम उसका समर्थन करेंगे.”

बिहार में सब कुछ संभव बा! चायवाला निकला करोड़पति— घर से निकले करोड़ों कैश, सोना-चांदी, लग्ज़री कार और बहुत कुछ

Shivani Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026