Bihar Election News: JDU ने अपने उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, कई बड़े नाम शामिल, यहां देखिए पूरी सूची

JDU ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दूसरी सूची में कई नए और पुराने चेहरों को मौका मिला है, वहीं कुछ सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, यहां देखिए किसको कहां से मिला मौका.

Published by Shivani Singh

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. गुरुवार को पार्टी ने अपनी दूसरी और अंतिम सूची जारी करते हुए बचे हुए 44 उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया. इससे पहले जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब पूरी तरह साफ हो गया है कि एनडीए गठबंधन में जदयू किन चेहरों के साथ मैदान में उतरने जा रही है.

देखिए पूरी लिस्ट

JDU की दूसरी सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवार शामिल

बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख कल, 17 अक्टूबर है. कई प्रमुख नेता भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. JDU की दूसरी सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. पार्टी ने अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, आमरो से सबा जफर और चैनपुर से जमा खान को टिकट दिया है.

JDU की दूसरी सूची में वाल्मीकिनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, गोपालपुर से बुलो मंडल, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, करगहर से वशिष्ठ सिंह और काराकाट से महाबली सिंह शामिल हैं. इसके अलावा, जदयू ने जहानाबाद जिले की कुर्था विधानसभा सीट से पप्पू कुमार वर्मा को टिकट दिया है. वर्मा ने 2020 का चुनाव कुर्था विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर लड़ा था.

नबीनगर से चेतन आनंद, धमदाहा से लेशी सिंह लड़ेंगी चुनाव

वहीँ जदयू ने नबीनगर विधानसभा सीट के लिए आनंद मोहन के छोटे बेटे चेतन आनंद और बेलागंज सीट के लिए मनोरमा देवी पर भरोसा जताया है। पार्टी ने धमदाहा विधानसभा सीट के लिए लेशी सिंह को टिकट दिया है. पूर्णिया की तीनों सीटें जदयू के खाते में गई हैं. धमदाहा के अलावा, सबा ज़फर आमरो से और कलाधर मंडल रूपौली से चुनाव लड़ रहे हैं.

Related Post

इससे पहले, बुधवार को, जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस सूची में 15 नए उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले हैं. हालाँकि, 29 सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा है.

पहली सूची में छह मंत्रियों और चार महिलाओं को टिकट दिया गया है. चार विधायकों के टिकट भी काट दिए गए हैं. वहीं, 2020 का चुनाव जीतने वाले 17 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है. लोजपा विधायक राजकुमार सिंह को मटिहानी से और अनंत सिंह को मोकामा से टिकट दिया गया है.

Bihar Chunav 2025: BJP की तीसरी सूची जारी, तेजस्वी यादव के सामने ये नेता मैदान में; यहां देखें उम्मीदवारों के नाम

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026