Bihar election news: ‘बाप धृतराष्ट्र… बेटा दुर्योधन…’ सत्ता मिली तो होगा महाभारत, गिरिराज सिंह के बयान से फिर गरमाई बिहार की सियासत!

Bihar election news: बिहार के चुनावी माहौल में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र और तेजस्वी यादव को दुर्योधन बताते हुए कहा कि जिस तरह दुर्योधन का राजा बनने का सपना अधूरा रह गया, उसी तरह तेजस्वी की चाहत भी पूरी नहीं होगी।

Published by Shivani Singh

Bihar election news: बिहार के चुनावी माहौल में सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र और तेजस्वी यादव को दुर्योधन बताते हुए कहा कि जिस तरह दुर्योधन का राजा बनने का सपना अधूरा रह गया, उसी तरह तेजस्वी की राजगद्दी की चाहत भी पूरी नहीं होगी। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बदला हुआ बिहार अब जंगलराज को स्वीकार नहीं करेगा। दरअसल महाभारत के पात्रों का उदाहरण देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र और उनके बेटे तेजस्वी यादव को दुर्योधन करार दिया।

“अगर दुर्योधन राजा बन गया, तो महाभारत कर देगा”

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे को हर कीमत पर मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। लेकिन जिस तरह धृतराष्ट्र अपने बेटे दुर्योधन को राजगद्दी पर नहीं बिठा पाए, उसी तरह तेजस्वी यादव का सपना भी अधूरा रह जाएगा। उन्होंने आगे कहा- “यह बदला हुआ बिहार है। लोग जानते हैं कि अगर दुर्योधन राजा बन गया, तो महाभारत हो जाएगा।”

Bihar election news: ‘बाप हाथी पर…बेटा खून चुसवा’…बिना नाम लिए Bihar का सबसे बड़ा कांड बता गए ललन सिंह

“लालू धृतराष्ट्र बन गए, तेजस्वी दुर्योधन जैसे सपने देख रहे हैं।”

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव की हालत आज बेचैन भारत जैसी हो गई है। वह पूरी ताकत से अपने बेटे को सत्ता में लाना चाहते हैं। लेकिन बिहार के लोग 90 के दशक की यादें नहीं भूल सकते। उस दौर में सड़कें जर्जर थीं, स्कूलों में इमारतें नहीं थीं, अस्पतालों में कुत्ते सोते थे और लोग बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते थे।

गिरिराज ने तंज कसते हुए कहा कि “आज बिहार बदल गया है। हम बेगूसराय से पटना सवा घंटे में पहुँच सकते हैं। पाँच जगहों पर हवाई अड्डे बन गए हैं। लोग अब उस दौर की वापसी कभी नहीं चाहते।”

शुक्रवार को गया रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब ये दल सत्ता में आते हैं, तो विकास योजनाओं का पैसा जनता तक नहीं पहुँचता, बल्कि उनके खजाने में चला जाता है। बिहार को इनकी बुरी नज़र से बचाना ज़रूरी है। प्रधानमंत्री के इसी बयान को आगे बढ़ाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “राजद और कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से भरा है। जनता अब उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

‘अपने’ रूठे तो ‘पोल खोल’ पर उतर आए Lalu Yadav के नेता, गिनाए विधायक पति के पाप, PM Modi की रैली के बाद का भूकंप

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026