कभी बीजेपी सांसदों से मारपीट होने से बचाया, अब ओवैसी के Z+ सुरक्षा से क्यों हो रही पप्पू यादव को जलन, बोले- ‘हम भी दोगलई…’

Bihar Chunav 2025: असदुद्दीन ओवैसी को Z+ सुरक्षा मिलने पर पप्पू यादव ने कहा कि "हम दो साल से Z+ सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, नहीं मिली. थोड़ा सा दोगलई कर लूं तो मुझे भी Z+ सिक्योरिटी मिल जाएगी

Published by Heena Khan

Bihar Election News: बिहार चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं. वहीं इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव किशनगंज गए, दरअसल, यहां उन्होंने बहादुरगंज में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार मुसब्बिर आलम को वोट देने की अपील की. ​​इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए सरकार और एआईएमआईएम की भी कड़ी आलोचना की. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

जानिये क्या बोले पप्पू यादव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सिर्फ़ गाली-गलौज और भावनात्मक बयानबाज़ी के ज़रिए चुनाव जीतने वाले लोग ही देश में सरकार न बन पाने के लिए ज़िम्मेदार हैं. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अगर एआईएमआईएम 5 सीटें जीत जाती, तो कांग्रेस की सरकार बन सकती थी. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में प्यार का पैगाम दिया है और कभी नफ़रत का रास्ता नहीं चुना.

ओवैसी पर भड़के पप्पू

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ओवैसी की कड़ी आलोचना की और असदुद्दीन ओवैसी को Z+ सुरक्षा मिलने पर कहा कि “हम दो साल से Z+ सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, नहीं मिली. थोड़ा सा दोगलई कर लूं तो मुझे भी Z+ सिक्योरिटी मिल जाएगी!”तो क्या हम भी अब दोगलई और धूर्तई में नाम लिखा लें. उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और अतीक अहमद जैसे नेता मारे गए, और आज़म खान की सुरक्षा भी संदिग्ध है, लेकिन ओवैसी को Z+ सुरक्षा कैसे मिली? उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए पूछा कि वे ओवैसी से कितना प्यार करते हैं. पप्पू यादव ने एआईएमआईएम-बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “अमित शाह ओवैसी को Z+ सुरक्षा देते हैं.

बिहार की किस सीट पर कितना तगड़ा मुकाबला? 121 सीटों पर उतरे हजारों प्रत्याशी; ट्विस्ट से भरा होगा परिणाम

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026