बिहार चुनाव में बांटने के लिए युवक ले जा रहा था एक करोड़ रूपये? आखिर किसने भेजी इतनी बड़ी रकम

Bihar election 2025: बिहार चुनाव से पहले गोरखपुर में बड़ा खुलासा. वैशाली एक्सप्रेस में पकड़ा गया युवक, एक करोड़ रुपये कैश बरामद.अधिकारियों को शक है की  पैसा चुनावी मकसद से हवाला नेटवर्क के जरिए भेजा जा रहा था. जांच जारी, कई सवाल बाकी.

Published by Team InKhabar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव पूरा होने से पहले गोरखपुर जीआरपी ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है. गुरुवार रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस की नियमित जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से लगभग एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए. शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक इन पैसों को बिहार के मोकामा ले जाने की तैयारी में था.

एक करोड़ रुपये कैश बरामद

रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां चुनावों को देखते हुए पहले से ही सतर्क हैं. इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच में जांच शुरू की. जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध नजर आया. उसकी शंका होने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें कई बंडल नोट मिले. गिनती करने पर रकम लगभग एक करोड़ रुपये पाई गई.

मोकामा का निवासी

गिरफ्तार युवक ने खुद को मुकुंद माधव, मोकामा, पटना का निवासी बताया. पूछताछ में उसने रकम के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी. अधिकारियों को शक है कि यह रकम हवाला के माध्यम से चुनावी खर्च के लिए भेजी जा रही थी.

Related Post

विनोद कुमार सिंह ने क्या बताया?

गोरखपुर रेलवे क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के साथ मिली नकदी को सीज कर दिया गया है और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है. युवक से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल फोन तथा संपर्क सूत्रों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.सूत्रों के अनुसार, जीआरपी और आयकर विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह रकम कहां से आई और किसके लिए भेजी जा रही थी. प्रारंभिक जांच में शक है कि यह पैसा चुनावी प्रयोजन के लिए हवाला नेटवर्क के माध्यम से ले जाया जा रहा था.

कालेधन के प्रवाह को रोकने का एक महत्वपूर्ण कदम

यह कार्रवाई बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काले धन के प्रवाह को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. अधिकारी इस मामले में सभी कानूनी और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रहे हैं. अब यह देखना बाकी है कि रकम भेजने वाले और लेने वाले कौन हैं और इसका चुनावी उद्देश्य क्या था.

Team InKhabar

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026