महागठबंधन में सीटों का नहीं हुआ एलान, कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, आखिर क्या है राहुल गांधी-तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का प्लान?

Congress Candidates 1st List: कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. काफी लंबे समय इंतजार करने के बाद और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच ये सूची जारी की गई है. इस सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में चुनावी तैयारियां चरम पर हैं. वहीं अब इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. काफी लंबे समय इंतजार करने के बाद और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच ये सूची जारी की गई है. इस सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें छह महिलाएं और चार मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक पार्टी ने इनमें से कई उम्मीदवारों को पहले ही सिंबल जारी कर दिए थे, जिसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार देर रात की गई.

कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा अहम चेहरे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस सूची में पहले और दूसरे चरण की सीटों को शामिल किया है. पार्टी ने सीमांचल, मगध, तिरहुत और मिथिला क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है. पार्टी के 48 उम्मीदवारों में 5 महिला उम्मीदवार, चार मुस्लिम उम्मीदवार और 10 से ज़्यादा सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों को बांटी गईं हैं. इस सूची में पहले चरण की 27 और दूसरे चरण की 21 सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है. इस सूची में कई वरिष्ठ और जाने-माने चेहरे शामिल हैं. इनमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान, अजीत शर्मा, डॉ. चंदन यादव, अमिता भूषण और विष्णुनाथ राम जैसे नेता शामिल हैं.

सीट बंटवारे पर चल रही खींचा-तानी

जहां एक तरफ CM नीतीश की पार्टी चुनाव की पूरी तैयारी करे बैठें हैं वहीं महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-वाम दल) में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी होनी बाकी है. कहीं न कहीं महागठबंधन को सीट बंटवारे में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन, सभी दल अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा में व्यस्त हैं. कई सीटों के लिए चुनाव चिन्ह पहले ही जारी कर दिए गए हैं और कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है.

पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं था ASI संदीप का परिवार, पहले CM Saini से मानवाईं ये शर्ते; फिर छोड़ी जिद

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026