Seat Samikaran: नरपतगंज विधानसभा सीट पर किसका रहा दबदबा, किस पार्टी के रहे कितने विधायक?

Bihar election 2025: अररिया जिले के नरपतगंज विधानसभा में किस पार्टी का रहा है राज. जन्संख्या से लेकर विजयी विधायकों कि सूची तक और जानें किस जाति का कितना रहा है योगदान.

Published by Shivani Singh

Bihar Election: बिहार की राजनीति में विधानसभा नरपतगंज का एक अलग ही वर्चस्व है. नरपतगंज बिहार के अररिया जिले की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाता है. इस विधानसभा सीट की सबसे खास बात ये है की यहां पार्टी चाहे कोई भी हो लेकिन चेहरा अक्सर यादव समुदाय के लोगों की ही रहा है या यूं कहें की कुछ नाम जैसे जयप्रकाश यादव, अनिल कुमार यादव, दयानंद यादव और जनार्दन यादव  इन्हीं कुछ लोगो का इस सीट पर राज रहा है.

किसका रहा राज?

यहां 1962 से लेकर 2020 तक हुए कुल 15  बार विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमे से 14 बार यादव प्रत्याशी जीतें, यहां यादव की जनसंख्या 30 % के करीब है शायद यही मुख्य कारण है की यहां यादव जाती के अलावा कोई और विधायक नहीं रहा है, हां अगर इतिहास में झाकेँ तो 1962 में पहली बार कांग्रेस के डुमर लाल बैठा यहां से विधायक बने थे फिर 1967 में कांग्रेस ही प्रत्याशी सत्यनारायण यादव ने यहां विधायकी की कमाल संभाली और फिर उसके बाद यादवों के अलावा यहां से और कोई भी विधायक ना बन सका. 

किसकी कितनी जनसंख्या.

नरपतगंज में कुल 3,28,546 पंजीकृत मतदाता थे 2020 की विधानसभा चुनाव में, नरपतगंज की राजनीति पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं का वर्चस्व है दोनों समुदाय मिलाकर यहां 40% से ज्यादा आबादी रखते हैं. यहां तकरीब हिंदुओं की जनसंख्या 70% और मुस्लिमों की 30% है. यहां अनुसूचित जाति के मतदाता (18.65%), मुस्लिम मतदाता (21.40%) शामिल थे.  यादव समुदाय की संख्या 62,095 (18.90%) थी इसमें शहरी क्षेत्र नहीं शामिल किये गए हैं यह केवल ग्रमीण की सूची है. 2020 में मतदान प्रतिशत 61.18% दर्ज किया गया था. 

सीट बंटवारे के बाद NDA में मची है खलबली! मांझी के तीन नेता जनसुराज में शामिल, देखिए उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

राजनीतिक यात्रा.

इस विधानसभा की राजनीतिक यात्रा बहुत ही दिलचस्प रही हैं यहां हमेशा किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है समय की मांग के अनुसार यहाँ पार्टियां बदलती रही हैं जैसे 1962 से 1972  कांग्रेस, 1980 में भाजपा, फिर 1985 में कांग्रेस, 1990-1995 में राजद, 2000-2005 में भजपा, 2005 राजद, 2010 भाजपा, 2015 राजद, और फिर से 2020 में भाजपा ने दर्ज की. लेकिन जीतने वाला हमेशा यादव समुदाय का ही व्यक्ति रहा है.

नरपतगंज से विजयी विधायकों की सूची

वर्ष           विजयी             दल का नाम
1962    डूमर लाल बैठा             कांग्रेस
1967    सत्यनारायण यादव       कांग्रेस
1969    सत्यनारायण यादव       कांग्रेस
1972    सत्यनारायण यादव       कांग्रेस
1977    जनार्दन यादव             जनसंघ
1980    जनार्दन यादव             भाजपा
1985    इंद्रानंद यादव             कांग्रेस
1990    दयानंद यादव             राजद
1995    दयानंद यादव             राजद
2000    जनार्दन यादव          भाजपा
2005    जनार्दन यादव             भाजपा
2005    अनिल कुमार यादव      राजद
2010    देवयंती यादव             भाजपा
2015    अनिल कुमार यादव      राजद
2020    जय प्रकाश यादव        भाजपा

महुआ से चुनाव लड़ेंगे Tej pratap yadav, 21 सीटों पर उतारे कैंडिडेट, देखें List

Shivani Singh

Recent Posts

Uttam Nagar Fire: तरुण के घर के पास ही था वो मछली बाजार, जहां लगी भीषण आग; किसने फूंक डाली 400 झुग्गियां ?

Uttam Nagar Fire: उत्तमनगर में जहां एक तरफ तनाव बना हुआ है वहीं दूसरी ओर…

March 12, 2026

Today Weather: देश में ‘हीट अटैक’! दिल्ली तप रही, राजस्थान में लू का खतरा, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: मार्च का एक तिहाई महीना बीत चुका है, और गर्मी पूरे इलाके…

March 12, 2026

Mojtaba Khamenei: खामेनेई की तरह मोजतबा को भी मार देंगे! नहीं मानी ट्रंप की बात तो ईरान में मचेगी फिर तबाही

Donald Trump: अगर ईरान के नए बने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई वॉशिंगटन की मांगें मानने…

March 12, 2026

Farooq Abdullah: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने 20 साल तक फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ बुनी साजिश

Kamal Singh Jamwal: जम्मू-कश्मीर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बाद प्रदेश…

March 12, 2026