Bihar Chunav: भाजपा की आक्रामक रणनीति, लगभग 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Bihar Chunav: बिहार में भाजपा आक्रामक रणनीति और इमोशनल कार्ड के साथ उतरेगी चुनावी मैदान में, लगभग 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Published by Swarnim Suprakash

बिहार से संवाददाता की खास रिपोर्ट 

Bihar: बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी तेजस्वी यादव और कांग्रेस केठबंधन के खिलाफ आक्रामक रणनीति बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  माता के खिलाफ गालियां देने पर इमोशनल  कार्ड भी जनता के बीच में लेकर जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए  बिहार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कोर ग्रुप की बैठक में आज बिहार विधानसभा चुनावों पर पूरी रणनीति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तैयार की गई है।

101 सीटों  पर लड़ेगी चुनाव भाजपा, PM  मोदी  होंगे स्टार प्रचारक

बिहार भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठक में इस बात पर मोहर लगी है कि बिहार में भाजपा लगभग 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया से चुनावी शंखनाद करेंगे।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ नारे लगाए जाने पर भी भाजपा की ओर से चुप्पी पर सवाल उठाकर भाजपा नेताओं को लताड़ भी लगाई है।  

Related Post

Odisha: प्रेम विवाह पर नाराज़गी, जीवित बेटी का हुआ प्रतीकात्मक दाह संस्कार और “श्राद्ध”

बिहार में भाजपा पूरी आक्रामकता के साथ कांग्रेस और तेजस्वी यादव के एसआईआर को मुद्दा बनाए जाने का जवाब देगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के महागठबंधन को घुसपैठियों के सहारे सत्ता में आने का प्रयास बताएंगी। बिहार की जनता को लालू यादव के जंगलराज की याद दिलाई जाएगी।
इस आक्रामकता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गालियां दिए जाने के जवाब में भाजपा पूरे बिहार चुनाव में इस एक मुद्दे को इमोशनल मुद्दा बनाकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ   इमोशनल कार्ड खेला  जाएगा।

सर्वे एजेंसिओं की मदद से होगा उम्मीदवारों का चयन

बिहार में भाजपा लगभग सौ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और एनडीए की सभी 243 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का काम भी करेगी।
उम्मीदवारों के चयन के लिए बिहार में भाजपा ने दो सर्वे एजेंसी से  उम्मीदवारों के नामों की पहचान की है।प्रदेश भाजपा के नेताओं को भी हर सीट पर तीन तीन नाम के पैनल देने को कहा गया है।इसी  महीने से उम्मीदवारों के नाम तय करने पर बैठके शुरू होगी।

चुनाव की तरीख आते ही होगा भाजपा के उम्मीदवारों का एलान

अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही भाजपा के बिहार के उम्मीदवारों की सूची का ऐलान भी हो जाएगा।
आज की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा,सम्राट चौधरी,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,नित्यानंद राय,पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े,बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल,मंगल पांडे, भीखू भाई तलसानिया,नागेंद्र कुमार भी शामिल थे।

Ajit Pawar: मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर बीड़ में दौड़ेगी रेलगाड़ी

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026