Bihar chunav 2025: क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? BJP को तीसरी बार देंगे झटका!

Bihar assembly election 2025 के नतीजे NDA के भीतर बड़ा बदलाव ला सकते हैं. अगर BJP ने JDU से ज्यादा सीटें जीतीं तो सत्ता संतुलन बदल सकता है. क्या नीतीश कुमार एक बार फिर राजनीतिक करवट लेंगे और RJD-कांग्रेस के साथ नया समीकरण बनाएंगे?

Published by Shivani Singh

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले ही सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें तेज हैं. अगर इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता दल (यू) से ज़्यादा सीटें जीतती है, तो सत्ता का पूरा समीकरण बदल सकता है. यह स्थिति NDA के भीतर एक नए शक्ति-संतुलन को जन्म दे सकती है. BJP तब न केवल सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभाएगी, बल्कि मुख्यमंत्री पद के लिए भी नैतिक दबाव बना सकती है.

अगर बीजेपी निकली आगे, तो क्या जेडीयू फिर बदलेगी पाला?

ऐसे में सबसे अहम सवाल यह होगा कि क्या नीतीश कुमार, जिन्होंने अब तक कई बार अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से सत्ता की दिशा मोड़ी है, इस दबाव को स्वीकार करेंगे या कोई नया दांव खेलेंगे? अगर बीजेपी ने खुद का सीएम चेहरा आगे किया, तो JD(U) में असंतोष भड़क सकता है. यह असंतोष उस हद तक जा सकता है जहां JDU फिर से विपक्षी खेमे यानी RJD और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर विचार करे.

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में ओवैसी की चाल से हिल जाएगा NDA? महागठबंधन के लिए बन सकते हैं ‘किंगमेकर’

Related Post

बदल सकते हैं नीतीश कुमार अपना पाला

हालांकि नीतीश कुमार कई बार सार्वजनिक मंचों से यह घोषणा कर चुके हैं कि वह अब किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन बिहार की राजनीति में “कुछ भी हो सकता है” का सिद्धांत कई बार सच साबित हुआ है. अगर परिणाम ऐसी परिस्थिति बना दें जहां JD(U) को अपनी राजनीतिक अस्तित्व की रक्षा करनी पड़े, तो गठबंधन बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहे हैं नीतीश कुमार

इतिहास गवाह है कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने में माहिर रहे हैं. उन्होंने पहले भी बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन बनाया और फिर लौटकर NDA में शामिल हो गए. इसलिए अगर इस बार के नतीजों में बीजेपी को बढ़त मिलती है, तो बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है जहाँ नतीजे सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे.  

Bihar chunav 2025: नीतीश कुमार का ‘खेल’ होगा खत्म! BJP से बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026