बिहार में एक करोड़ लोगों के सुझावों से बनेगा BJP का घोषणा पत्र, चौक-चौराहों पर रखी जाएंगी पेटियां

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य प्रेम कुमार ने बताया कि घोषणा पत्र जारी करने से पहले पार्टी सुझाव अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा.

Published by Hasnain Alam

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य प्रेम कुमार ने शनिवार को बताया कि जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी. इससे पहले पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का फैसला किया है. इसके लिए प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और इन सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा.

प्रेम कुमार ने कहा कि घोषणा पत्र जारी करने से पहले पार्टी सुझाव अभियान चलाएगी. यह अभियान 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. घोषणा पत्र जारी करने से पहले पार्टी ने पूरे प्रदेश में लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव एकत्रित करने का निश्चय किया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 3 हजार से अधिक सुझाव पेटियां 243 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर रखी जाएंगी, जिसमें लोग अपना सुझाव दे सकेंगे.

बस स्टैंड, मॉल और बाजार में भी रखी जाएंगी पेटियां

उन्होंने बताया कि सुझाव पेटियां हर चौक-चौराहे, स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और बाजार में रखी जाएंगी. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि इसके अलावा, आज के इस तकनीकी युग में लोगों से मिस्ड कॉल एवं ईमेल के माध्यम से भी सुझाव एकत्रित किए जाएंगे. इस अभियान से लोगों को जुड़ने के लिए विभिन्न जिलों में रथ रवाना किया जाएगा. इसके अलावा, एक वेबसाइट की भी लॉन्चिंग की जाएगी.

Related Post

मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी के विभिन्न मंच और मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने मंचों के माध्यम से समुदाय के सभी वर्गों के बीच जाकर उनके सुझाव एकत्रित करेंगे. घोषणा पत्र में बिहार को विकसित बिहार बनाने को लेकर सभी सुझावों को सम्मिलित किया जाएगा. उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़े और अपने बहुमूल्य सुझाव जरूर दें.

व्हाट्सऐप नंबर के जरिए भी मांगे जाएंगे सुझाव

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य सुरेश रूंगटा ने कहा कि लोगों से व्हाट्सऐप नंबर के जरिए भी सुझाव मांगे जाएंगे. इसके अलावा, बिहार चैंबर्स, बिहार इंडस्ट्रीज ऑफ एसोसिएशन, टेम्पो चालक संघ, रजक एसोसिएशन और इसी तरह के अन्य संगठनों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे. सभी प्रमंडलों और जिलों में इस अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.

Hasnain Alam

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026