Chhattisgarh: रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन

Chhattisgarh: रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन, 93 साल की उम्र में हुआ निधन, 1978 में रायपुर की पहली महिला विधायक बनी थी रजनी ताई उपासने

Published by Swarnim Suprakash

रायपुर से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट 
Chhattisgarh: राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से रायपुर सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है। रजनी ताई उपासने ने 1978 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा चरण तिवारी को हराकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। 

1978 में रायपुर की पहली महिला विधायक बनी थी रजनी ताई

इस जीत के साथ ही वे रायपुर की पहली महिला विधायक बनीं और लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। राजनीति में आने से पहले रजनी ताई भारतीय जनसंघ से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने कई आंदोलनों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
खासकर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर वे हमेशा मुखर रहीं। विधायक बनने के बाद भी उनकी पहचान एक सादगीपूर्ण और जनहितैषी नेता के रूप में रही। 

Voter Adhikar Yatra: ऐसा क्या हुआ कि केंद्र सरकार पर जमकर आगबबूला हुए Rahul Gandhi, बोले- ‘पहले जो पेंशन पाते थे, अब उन्हें शहीद…’

रायपुर जैसे बड़े शहर की राजनीति में आज तक केवल एक ही बार महिला विधायक बनने का गौरव रजनी ताई उपासने को ही मिला है। 46 वर्ष की उम्र में विधायक बनने वाली रजनी ताई ने अपने कार्यकाल में जनता के बीच गहरी छाप छोड़ी। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और समर्पण ने उन्हें जनता का प्रिय बना दिया। 

रजनी ताई का योगदान केवल एक विधायक तक सीमित नहीं

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रजनी ताई का योगदान केवल एक विधायक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने की राह भी दिखाई। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति ने एक प्रेरणास्रोत नेता खो दिया है। प्रदेशभर से शोक संदेश आने का सिलसिला जारी है। वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों ने रजनी ताई उपासने के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और सामाजिक धरोहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

सीएम ने क्या कहा?

रजनी ताई उपासने के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक प्रकट किया है। सीएम ने कहा- रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने जी की पूज्य माताजी रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा और समाज हित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

पीएम मोदी ने किया था फोन

दो साल पहले पीएम मोदी ने रजनी ताई को फोन किया था। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल लिया था। इस बात की जानकारी उनके बेटे ने मीडिया को दी थी कि पीएम मोदी ने ताई को फोन किया और उनका हालचाल जाना है।

Vaishno Devi: मनोज सिन्हा ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की अनुग्रह राशि

कलेक्टर को दिया था सॉलिड जवाब

रायपुर में रजनी ताई का एक जवाब की अक्सर चर्चा होती है। आपातकाल के समय रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर उनका घर सील करने पहुंचे थे। कलेक्टर ने कहा था कि आप देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं आपको जेल हो सकती है। कलेक्टर के सवाल पर रजनी ताई ने कहा था बेटे पहले से ही जेल में हैं। मुझे भी ले चलो कोई फर्क नहीं पड़ता है। कहा जाता है कि रायपुर के तात्यापारा स्थित उनके घर में संघ के बड़े पदाधिकारी आकर ठहरते थे और यहां से नई रणनीति तैयार की जाती थी।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026