Chhattisgarh News: गरीबी और सिस्टम की लापरवाही, खटिया पर ले जानी पड़ी महिला की लाश

Chhattisgarh News: अमलीपदर क्षेत्र के नयापारा ग्राम की 60 वर्षीय इच्छाबाई पटेल की मृत्यु के बाद परिजनों को उनके शव को घर लाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Published by Mohammad Nematullah

नागेंद्र निषाद की रिपोर्ट, Chhattisgarh News: अमलीपदर क्षेत्र के नयापारा ग्राम की 60 वर्षीय इच्छाबाई पटेल की मृत्यु के बाद परिजनों को उनके शव को घर लाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इच्छा बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 108 एंबुलेंस से अमलीपदर सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया।

कर्मचारियों ने नौकरी पर खतरा

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों से शव को घर पहुंचाने का अनुरोध किया, लेकिन कर्मचारियों ने नौकरी पर खतरा बताकर मना कर दिया। मजबूर परिवार ने सुबह से ही 20 से अधिक निजी वाहनों से संपर्क किया, पर कोई भी शव ले जाने को तैयार नहीं हुआ। जिन 1_2 वाहन मालिकों ने हामी भरी, उन्होंने ₹4000 से ₹5000 तक की मांग रखी। गरीब परिवार इतनी बड़ी रकम जुटाने में असमर्थ रहा। आखिरकार परिजन खटिया लेकर अस्पताल पहुंचे और इच्छा बाई के शव को उसी पर रखकर पैदल ही बाजार से गुजरते हुए अपने गांव तक ले गए। इस दृश्य को देख आमजन स्तब्ध रह गए।

टैरिफ वॉर से निपटने के लिए PM Modi का नया प्लान, भारत में चलेगा ऐसा अभियान; ठिकाने आ जाएगी Trump की अक्ल

ऐसा पहली बार नही हुआ

यह पहली बार नहीं है जब अमलीपदर जैसे बड़े कस्बे में शव वाहन की अनुपलब्धता से परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी हो। इससे पहले भी कभी ट्रैक्टर, तो कभी चारपहिया वाहन से शव ढोए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार खटिया पर शव ले जाना स्वास्थ्य सेवाओं की असलियत को उजागर करता है। जहां एक ओर सरकार चांद तक पहुंचने की उपलब्धियों का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर अमलीपदर जैसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन तक उपलब्ध न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। यह घटना न केवल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है बल्कि गरीब परिवारों की मजबूरी और तंत्र की असंवेदनशीलता का भी जीता-जागता उदाहरण है।

Odisha: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाबालिग गंभीर रूप से झुलसा

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026