Categories: जॉब

What Are ‘Green Jobs’ : क्या होती हैं Green Jobs? भारत में बढ़ता जा रहा स्कोप; जानें इसका विकास और प्रभाव

What Are 'Green Jobs' : ग्रीन जॉब्स आर्थिक गतिविधियों के बुरे असर को कम करके पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इससे न सिर्फ पर्यावरण को, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी फायदा होता है.

Published by Preeti Rajput

What Are ‘Green Jobs’ : हरित नौकरियां या ‘ग्रीन जॉब्स’ का मतलब ऐसे रोजगारों से हैं, जो पर्यावरण की गुणवत्ता को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं. यह नौकरियां आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं. सतत् विकास के लक्ष्यों में ‘ग्रीन जॉब्स’ एक प्रमुख नौकरी बनकर उभर रही हैं.

सतत् विकास और ग्रीन जॉब्स

दरअसल, पर्यावरण क्षरण को कम करने के लिए आर्थिक विकास को बढावा देने को लिए ग्रीन जॉब्स पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. इसी कारण हरित नौकरी अब सतत विकास के लिए प्रमुख घटक बन चुकी हैं.  हरित नौकरियां अब हमारे जीने के तरीके को लेकर एक नई तरह की व्यवस्था बनाने की कोशिश की है. सतत् विकास का अर्थ है: वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करना और ध्यान रखना कि भावी पीढियां अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकें. 

‘ग्रीन जॉब्स’की विशेषताएं

  • ‘ग्रीन जॉब्स’ रोज़गार के नए अवसर देती है.
  • ग्रीन जॉब्स पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती हैं.
  • नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग.
  • सतत् विकास का समर्थन करना.
  • कचरे का ज़िम्मेदारी से प्रबंधन करना.

‘ग्रीन जॉब्स’ का विकास

बता दें कि यह नौकरियां कई उद्योगों में फैली हो सकती हैं. दरअसल,  पर्यावरण के अनुकूल परिवहन में काम करने के साथ अक्षय ऊर्जा में विशेषज्ञता तक सभी में ग्रीन जॉब्स में कई तरह की भूमिका अदा कर सकती हैं. यह जॉब्स आने वाली पीढियों के लिये एक संधारणीय भविष्य सुनिश्चित करने  में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.  हरित नौकरियों के क्षेत्र में काम के साथ-साथ केवल पर्यावरण संरक्षण होता है. 

Related Post

अर्थव्यवस्था पर ग्रीन जॉब्स का प्रभाव

ग्रीन जॉब्स आर्थिक गतिविधियों के बुरे असर को कम करके पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इससे न सिर्फ पर्यावरण को, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी फायदा होता है. ग्रीन इंडस्ट्रीज के बढने से रोजगार के नए मौके बनते हैं और आर्थिक विकास को बढावा मिलता है. ग्रीन जॉब्स इंसानी गतिविधियों से होने वाले पर्यावरण पर बुरे असर को कम करने में भी मदद करते हैं. 

ग्रीन जॉब्स के विस्तार में चुनौतियां

  • एक व्यापक पॉलिसी फ्रेमवर्क की कमी
  • अपर्याप्त वित्तीय संसाधन
  • स्किल्स में बेमेल
  • अपर्याप्त टेक्नोलॉजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर

ग्रीन जॉब्स को बढावा देने और पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक विकास हासिल करने के लिए इन बाधाओं को दूर करना बहुत जरूरी है. ग्रीन टेक्नोलॉजी और तरीकों के तेजी से विकास के लिए ऐसे वर्कफोर्स की जरूरत है जिसके पास रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी एफिशिएंसी और सस्टेनेबल एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में खास स्किल्स हों.

Preeti Rajput

Recent Posts

Jaipur Weather: कहीं बारिश तो कहीं ओलों की मार! आज राजस्थान के इन जिलों में संभलकर रहें, IMD का येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: जहां कई राज्यों इ धूप खिलना शुरू हो गई है. वहीं राजस्थान का…

February 18, 2026

RBI Assistant Salary 2026: पे स्केल, इन-हैंड सैलरी और भत्ते…यहां जानें आरबीआई असिस्टेंट को मिलने वाली सुविधाएं

RBI Assistant Pay Scale: आरबीआई असिस्टेंट सैलरी 2026 इंडियन बैंकिंग सेक्टर में एंट्री-लेवल पोजीशन के…

February 17, 2026

भारतीय स्टूडेंट्स अलर्ट; विदेश में पढ़ाई का सपना हुआ मुश्किल! 2025 में बढ़े स्टूडेंट वीज़ा रिजेक्शन

Indian Students Visa: US में स्क्रूटनी अब एकेडमिक क्रेडेंशियल्स से आगे बढ़कर फंडिंग सोर्स, सोशल…

February 17, 2026

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, भारत का सुपर-8 शेड्यूल कन्फर्म! जानें कब और किससे मुकाबला

T20 World cup 2026: ग्रुप बी में श्रीलंका पहले स्थान पर और जिम्बाब्वे दूसरे स्थान…

February 17, 2026