UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से उम्मीद है कि वो UGC NET दिसंबर 2025 के नतीजे 4 फरवरी यानी आजअपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर घोषित कर देगी. घोषणा के बाद, उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने UGC NET दिसंबर 2025–26 की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 फरवरी, 2026 तक 85 विषयों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की थी. एजेंसी ने 14 जनवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और 17 जनवरी तक उम्मीदवारों से आपत्तियां स्वीकार की थीं.
UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट के लिंक को खोलें.
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
- रिजल्ट चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
- भविष्य में उपयोग के लिए एक कॉपी सेव करें या प्रिंट करें.
नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार तुरंत UGC NET पोर्टल से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के एक से दो महीने के भीतर ई-सर्टिफिकेट या JRF अवार्ड लेटर जारी करता है.
जानें आगे का प्रोसेस
जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए क्वालीफाई करते हैं, उन्हें फेलोशिप पाने के लिए तीन साल के भीतर PhD प्रोग्राम में शामिल होना होगा. जो लोग असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य हैं, वे टीचिंग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. केवल PhD एडमिशन के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अपने NET स्कोर का उपयोग एक साल के लिए कर सकते हैं, जहां सिलेक्शन प्रोसेस में NET स्कोर का आमतौर पर 70 प्रतिशत वेटेज होता है.