Categories: जॉब

वेतन नहीं, अब AI-प्रूफ कौशल तय करेंगे छात्रों का भविष्य?

र्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (Resselas Investment Managers) के संस्थापक सौरभ मुखर्जी (Saurabh Mukherjee) ने बताया कि भविष्य में सफलता के लिए आपका वर्तमान वेतन (Current Salary) नहीं, बल्कि आपकी एआई-प्रूफ क्षमताएं (AI-Proof Capabilities) जरूरी मानी जाएंगी

Published by DARSHNA DEEP

Are Paychecks Losing Their Power?: प्रसिद्ध निवेशक और मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक सौरभ मुखर्जी ने हाल ही में करियर और शिक्षा के भविष्य को लेकर सोशल मीडया पर एक महत्वपूर्ण और तीखी बहस छेड़ दी है. दरअसल, उनका मानना है कि आने वाले समय में सिर्फ ‘वेतन’ (Salary) सफलता की गारंटी नहीं मानी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि इसके बजाय, एक छात्र का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि वह एआई-प्रूफ (AI-proof) कौशल में कितना योग्य है. 

पैकेज वाली नौकरियां हो रही है खत्म

इतना ही नहीं उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक शिक्षा प्रणाली और भारी-भरकम पैकेज वाली नौकरियों का दौर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. आने वाले समय में पैकेज वाली नौकरियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी. इसके अलावा, उनका मानना है कि  आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) अब उन कार्यों को ज्यादा महत्वपूर्ण मान रहा है जिनके लिए पहले उच्च शिक्षित पेशेवरों (Highly Educated Proffessional) की ज़रूरत होती थी. 

उन्होंने बताया कि अगर कोई भी छात्र सिर्फ वेतन के पीछे भागता है और अपने कौशल को आधुनिक तकनीक के अनुसार नहीं ढालता, तो भविष्य उसे परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. 

आखिर क्या होता है एआई-प्रूफ कौशल ?

एआई-प्रूफ होने का मतलब यह नहीं है कि आपको केवल कोडिंग सीखनी है.  इसका सीधा-सीधा मतलब है कि उन मानवीय गुणों को विकसित करना जिन्हें मशीनें आसानी से नहीं दोहरा सकतीं हैं. जैसे आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking), समस्याओं का विश्लेषण करना, रचनात्मकता (Creativity) नए विचारों को पैदा करना, भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) लोगों के साथ बातचीत की क्षमता और सबसे आखिरी में निरंतर सीखना (Continuous Learning) नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखना जैसे कई अन्य चीजों पर जोर देना होगा. 

भविष्य की तैयारी पर क्या बोलते हैं निवेशक?

जानकारी के मुताबिक, निवेशकों का मानना है कि जो छात्र अपनी ‘सीखने की क्षमता’ यानी (Learning Agility) पर निवेश करेंगे, वे लंबे समय में उन लोगों से आगे निकल जाएंगे जो सिर्फ एक डिग्री और शुरुआती वेतन पर ही पूरी तरह से निर्भर करते हैं. इसके अलावा AI एक औजार की तरह है, जो इसे चलाना जानते हैं, वे ही भविष्य के विजेता कहला सकेंगे. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026