उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए दिवाली का बंपर तोहफा, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा रोज़गार (Job Opportunity) मौका आया है, राज्य सरकार के श्रम और सेवायोजन विभाग (Labour and Employment Department) द्वारा यूएई (UAE) और ओमान (Oman) में कुल 10,655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित (Applications Invited) किए गए हैं.

Published by DARSHNA DEEP

A great employment opportunity: क्या आप भी रोज़गार की तलाश में हैं, अगर हां तो यह खबर आपके लिए हैं. उत्तर प्रदेश के युवाओं को इस बार दिवाली का बंपर तोहफा मिला है. दरअसल, राज्य सरकार के श्रम और सेवायोजन विभाग द्वारा यूएई (UAE) और ओमान में कुल 10 हजार 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

रोजगार महाकुंभ: विदेश में 10,655 पदों पर नौकरी:

उत्तर प्रदेश की सरकार 14 और 15 अक्टूबर को गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिन का रोजगार महाकुंभ आयोजित करने जा रही है. इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यूएई (UAE)  और ओमान (Oman) जैसे देशों में रोज़गार दिलाना है.

किन पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?:

जानकारी के मुताबिक, रोजगार महाकुंभ में यूएई और ओमान की कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी. जिनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर रिगिंग, मोबाइल पंप ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक ड्राइवर, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर, कैंप बॉस, स्टील फिक्सर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर शामिल हैं. 

Related Post

सैलरी और अन्य सुविधाएं:

उम्मीदवारों को पद के मुताबिक आकर्षक मासिक वेतन मिलने के साथ-साथ उन्हें फ्री रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी.

युवा कैसे करे सकते हैं आवेदन ?:

सबसे पहले युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करना है और फिर उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जो क्यूआर कोड के माध्यम से दिया जाएगा. 

जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनीषा अत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस बड़े अवसर का जीतना हो सके जमकर फायदा उठाएं, क्योंकि यह विदेश में अच्छी नौकरी पाने का एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नशे में रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक…

April 21, 2026

धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप

Dhamtari illegal tree cutting: धमतरी कन्हारपुरी-कोसमर्रा मार्ग पर नियमों को ताक में रख सैकड़ों पेड़…

April 21, 2026

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026