Categories: व्यापार

अच्छा तो इस वजह से ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 % का टैरिफ, अमेरिका के वित्त मंत्री ने किया ऐसा खुलासा, सुन चीन भी रह गया दंग

अमेरिकी वित्त मंत्री ने बेसेंट ने कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का 1 फीसदी से भी कम तेल रूस से आता था। मगर अब यह 42 फीसदी तक पहुंच गया है। भारत के कुछ अमीर परिवारों को इससे खूब लाभ हुआ है।

Published by Divyanshi Singh

US Tariff: जहां ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 50 % का टैरिफ लगाया है। वहीं अब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल खरीदने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा है कि भारत रूस के तेल के दोबारा बेच कर अरबों का मुनाफा कमा रहा है। 

वित्त मंत्री ने क्या कहा ?

अमेरिकी वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारत ने रूसी तेल बेचकर 16 अरब डॉलर यानी 1600 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया है, इसलिए अवसरवादी मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है। बेसेंट ने आगे कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का 1 प्रतिशत से भी कम तेल रूस से आता था। लेकिन अब यह 42 प्रतिशत तक पहुँच गया है। भारत के कुछ अमीर घरानों को इससे बहुत फ़ायदा हुआ है।

चीन पर जुर्माने को लेकर कही ये बात

ट्रंप के फैसले का बचाव करते हुए, अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि चीन को रूसी तेल आयात करने के लिए दंडित नहीं किया गया क्योंकि चीन ने भारत की तुलना में रूस से कम तेल खरीदा है। बेसेंट ने कहा कि चीन का आयात औसतन कम है।

ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी जाएंगे चीन, दोनों देशों के रिश्ते हो रहे मजबूत… मुंह देखते रह जाएंगे ट्रम्प!

उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले चीन का 13 प्रतिशत तेल रूस से आता था। अब यह 16 प्रतिशत हो गया है। वहीं, अगर भारत की बात करें, तो यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का 1% से भी कम तेल रूस से आता था। अब यह 42% हो गया है।

भारत पर लगाया कुल 50% टैरिफ

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि भारत रूसी तेल से लाभ कमा रहा है। इसलिए, रूस से तेल खरीदने पर उस पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है और चीन को इससे बख्शा गया है। दरअसल, अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसमें पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया और बाद में 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। यह रूस से तेल खरीदने पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया था।

Trump-Putin Video: जमीन से जुड़े हुए हैं पुतिन! अलास्का से पहले भी ट्रंप के साथ इस अंदाज़ की रही चर्चा, दिल जीत लेगा वीडियो

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: us tariff

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026